Gwalior News: परशुराम की मूर्ति लगाने पर प्रशासन ने लगाई रोक, ब्राह्मण समाज फरसा लेकर कलेक्ट्रेट घेर लिया

Gwalior News: ग्वालियर जिले के डबरा में बन रहे भगवान परशुराम के नाम का चौराहा बनाया जा रहा है। जिसका काम प्रशासन में रुकवा दिया है। काम रूकवाये जाने के बाद क्रोधित होकर ब्राह्मण समाज फरसा उठाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का गिरा कर दिया है।

जिले के ब्राह्मणों ने सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए चेतावनी दे दी है कि अगर भगवान परशुराम की चौराहे पर लगाई गई रोक नहीं हटाई तो देशभर में आंदोलन करेंगे।

Gwalior News Parashuram statue

ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर झंडा और फरसा लेकर पहुंचे ब्राह्मण समाज का क्रोध बढ़ता जा रहा है। झंडा और अपने हाथों में फरसा लेकर पहुंचे ब्राह्मण चेतावनी देते हुए नारे लगा रहे थे कि जब-जब ब्राह्मण बोला है राज सिंहासन डोला है।

ब्राह्मणों का कहना था कि ऐसी ओछी राजनीति के आगे समाज झुकने वाला नहीं है। आपको बता दे की ग्वालियर जिले के डबरा शहर में एक चौराहे को भगवान परशुराम के नाम पर बनाने की अनुमति नगर पालिका ने दी थी।इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो गया था और टेंडर के बाद निर्माण कार्य चल रहा था।

लेकिन अचानक प्रशासन ने अपना इरादा बदल दिया और परशुराम चौराहे के निर्माण पर रोक लगा दी है। इसी के विरोध में डबरा और ग्वालियर के ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है। ब्राह्मण नेताओं का कहना है कि अगर परशुराम के नाम पर बन रहे चौराहे से रोक नहीं हटाई तो देश भर में बड़ा आंदोलन करेंगे।

ब्राह्मणों का गुस्सा इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि भगवान परशुराम के नाम पर चौराहा बन रहा था लेकिन मूर्ति लगाने से पहले कुछ नेताओं के दबाव में नगर पालिका ने इसे रुकवा दिया।ब्राह्मण समाज का आरोप है कि डबरा तहसील का प्रशासन समाज की सहजता और सरलता का नाजायज फायदा उठा रहा है।डबरा प्रशासन के तुगलगी फरमान के विरोध में ब्राह्मण समाज कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचा आया है। उन्होंने कहा की मूर्ति स्थापित करने के लिए प्रशासन से लेकर नगर पालिका तक मंजूरी ली, लेकिन जिला प्रशासन की हटधर्मी के कारण काम रोका गया। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देकर कहा कि ब्राह्मण को हल्के में ना लें। ये ब्राह्मण जो विश्व के कल्याण की बात करता है। हर जाति के कल्याण की बात करता है उसके ऊपर कुठारा घात होता है तो एक और संगठित होकर आंदोलन करें।

वहीं प्रशासन का कहना है कि डबरा के किसी चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने को लेकर कलेक्टर महोदय के नाम पर उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सोपा है। ब्राह्मण समाज के लोगों का यह भी कहना है कि एक नेता के इशारे पर यह सब किया जा रहा है और उस नेता के द्वारा अपनी असफलता का दोष ब्राह्मणों को दिया जा रहा है। इसीलिए ब्राह्मणों का क्रोध बढ़ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+