Guna: ‘सुन लो अब इन नेताजी को.. दो घंटे में पूरी तहसील में आग लगवा देंगे’, गुना के विहिप नेता के विवादित बोल

एमपी के गुना VHP नेता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह SDOP को दो घंटे में आरोन तहसील में आग लगाने की धमकी दे रहे है। दरअसल सब्जी मंडी एक विवाद हुआ था, इसी सिलसिले में वह थाने पहुंचे थे।

guna vhp

Guna VHP Leader controversial video viral:मप्र के गुना के विहिप मंत्री सुरेश शर्मा के आग उगलते बोल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोन तहसील की सब्जी मंडी में हुए विवाद को लेकर पुलिस थाने पहुंचे थे। जहां उन्होंने SDOP को खरी-खरी सुनाई। वायरल वीडियो में वह पुलिस अधिकारी को यह कहते नजर आ रहे है कि 'दो घंटे नहीं लगेंगे आरोन में आग लगवा दूंगा'। यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिस वजह से विवाद हुआ, उसमें अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। आगे की जांच जारी है।

vhp

Recommended Video

    गुना विहिप मंत्री के ‘आग उगलते विवादित बोल’

    एमपी के गुना में विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल के कार्यकर्ता आरोन में हुई घटना से भड़क गए। थाने पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और पुलिस को खूब खरी-खरी सुनाई। इस दौरान विहिप नेता सुरेश शर्मा भी पहुंचे थे। जिनका SDOP से बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। शर्मा अपने गुस्से का इजहार कर रहे है। वह कहते हुए नजर आ रहे है कि जिन लोगों ने सब्जी का कारोबार करने वाले बुजुर्ग हीरालाल कुशवाहा को बेरहमी से पीटा उनकी हिम्मत कैसे हुई? वीडियो में वह खुलेआम यह भी बोल रहे है कि उन्हें 'दो घंटे भी नहीं लगेंगे आरोन में आग लगा देंगे'। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह से कमेंट्स कर रहे है।

    guna

    उधर पुलिस का कहना है कि सब्जी मंडी में हीरालाल आढ़त का धंधा करता है। सुबह मंडी खुलने पर उसने सब्जियों की कुछ टोकरी रखी थी, जिस पर विवाद हुआ। वही सब्जी का धंधा करने वाले दूसरे पक्ष के कुछ लोग पहुंच गए थे। जिन्होंने मारपीट की। इस मामले में केस दर्ज कर अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य जो भी लोग होंगे उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़े-गुना के बीजेपी सांसद ने महिला कलेक्टर को लेकर दिया विवादित बयान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+