गुना के बीजेपी सांसद ने महिला कलेक्टर को लेकर दिया विवादित बयान

Recommended Video

    BJP सांसद ने महिला Collector को लेकर दिया Controversial Statement । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सांसद केपी यादव ने महिला अधिकारी के खिलाफ सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महिला अधिकारी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। गुना से भाजपा सांसद केपी यादव ने अशोकनगर की डीएम के खिलाफ सोमवार को धरना दिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले ये डीएम हर गांव का दौरा करती थीं और सभी पूर्व सांसदों से मिलती थीं और उनके पैरों को चूमती थीं, लेकिन आज खुद सांसद चलकर यहां आया है और वह हमारी समस्याओं को नहीं सुन रही हैं। मैं उनके खिलाफ यहां सड़क पर धरना दूंगा।

    kp yadav

    दरअसल सांसद महोदय अशोक नगर में खराब फसल की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जब डीएम उनसे ज्ञापन लेने के लिए नहीं पहुंची तो वह नाराज हो गए और उन्होंने डीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पहले जो सांसद थे उनके चरण चुंबन करने के लिए वो गांव-गांव पहुंच जाती थीं। बता दें कि केपी यादव ने गुना से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर लोकसभा में जगह बनाई है। केपी यादव ने सिंधिया को सवा लाख वोटों से हराया था।

    गुना सीट पर पिछले तीन पीढ़ियों से सिंधिया परिवार का कब्जा था, लेकिन इस बार के चुनाव में केपी यादव ने सिंधिया को हराकर हर किसी को चौंका दिया। एक समय ऐसा भी था जब अशोकगर जिले की मुंगावली विधानसभा सीट पर केपी यादव ने कांग्रेस से टिकट की मांग की थी, लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट कट गया औ। जिसके बाद नाराज केपी यादव ने भाजपा का दामन थाम लिया, हालांकि विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के बृजेंद्र यादव के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर हर किसी को चौंका दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+