Gwalior News: दूल्हे राजा को खाना फेंकना पड़ा भारी, सालियों से पहले नगर निगम को देना पड़ा जुर्माना
Gwalior News: नगर निगम की टीम ने खुले में खाना फेंकने के मामले में दूल्हे पर 1 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इतना ही नहीं उससे जुर्माने के पैसे भी वसूल किए।

Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर में एक दूल्हे पर जुर्माना लगाने का मामला सामने आया है। क्योंकि दूल्हे की शादी में कुछ ऐसा हुआ था। जिसकी सजा दूल्हे को जुर्माने के तौर पर उठाना पड़ा। ऐसे में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। कि आखिर दूल्हे पर जुर्माना क्यों लगाया गया।
जानकारी अनुसार शादी कार्यक्रम के दौरान बफर का बचा हुआ खाना सड़क पर फेंक दिया था। जिसकी सजा दूल्हे को जुर्माने के तौर पर उठाना पड़ा है। अनोखी कार्यवाही पर आब लोग कह रहे है कि नगर निगम ने दूल्हें से जुर्माना क्या वसूला। जबकि वो शादी की रश्मों में बिजी थे।
ग्वालियर नगर निगम ने दूल्हे पर जुर्माना लगाने की जानकारी देते हुए बताया कि शादी कार्यक्रम में आयोजित बफर का बचा हुआ खाना सड़क पर फेंक दिया था। जिसको लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने दूल्हे पर 1,000 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उसे वसूल भी कर लिया है। क्योंकि सड़क पर बचा हुआ खाना फेकने से न केवल वहां निवासरत मोहल्ले वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि इससे सड़क पर गंदगी भी फेल गई थी। इस चालानी कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम और दूल्हे समेत परिवारों वालों के बीच काफी बातचीत भी होती रही।
दरअसल कंपू एरिया के गणेश मंदिर में बीती रात दिलीप नामक दूल्हे की शादी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम के बाद बफर में बचा हुआ खाना खुले में सड़क पर फेंक दिया गया, इस दौरान नगर निगम के स्वास्थ्य अमले के कर्मचारी वहां से निकले तभी उनकी नजर गणेश मंदिर के बाहर फैले हुए खाने पर पड़ी, जब नगर निगम की टीम ने उनसे सवाल जवाब की तो दूल्हा दिलीप भी बाहर आ गया। काफी देर तक दूल्हा और उनके परिजन के लोग नगर निगम की टीम के साथ बातचीत करते हुए नजर आए लेकिन खुले में खाना फेंकने के चलते नगर निगम की टीम ने दूल्हे पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे ले लिया है।
वहीं गणेश मंदिर परिसर के मैनेजर को भी चेतावनी दी गई। कि भविष्य में इस तरह गंदगी फैलाने पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है कि ग्वालियर शहर में इन दिनों स्वच्छता को लेकर सक्रियता देखी जा रही है। यही कारण है कि ऐसे शादी समारोह के दौरान गंदगी फैलाने वालों पर नगर निगम कड़ाई से कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications