ग्वालियर से चोरी छिपे ले जा रहे थे एक करोड़ के सोने के जेवर, जीआरपी ने दबोचा
ग्वालियर से एक करोड़ के सोने के गहने लेकर जा रहे दो लोगो को ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
ग्वालियर, 4 अगस्त। ग्वालियर से दिल्ली के रहने वाले 2 लोग चोरी छिपे 1 करोड़ रुपए कीमत के सोने के जेवर लेकर जा रहे थे। दोनों लोग रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर शताब्दी ट्रेन का इंतजार कर रही थे लेकिन समय रहते जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया और उन के कब्जे से तकरीबन 2 किलोग्राम सोने के जेवर जब्त कर लिए।

ग्वालियर से लेकर जा रहे थे सोने के गहने
जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों शख्स दिल्ली के करोलबाग के रहने वाले बताए गए हैं। इनका नाम अभिजीत और बांकेश बताए गए हैं। यह दोनों लोग एक दिन पहले ही ग्वालियर आए थे और यहां उन्होंने 2 किलोग्राम वजनी सोने के गहने खरीदे थे।

बैग में गहने भरकर रेलवे स्टेशन पर कर रहे थे ट्रेन का इंतजार
दिल्ली के रहने वाले दोनों लोग 2 किलोग्राम वजन के सोने के गहने एक बैग में भरकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। यहां दोनों शख्स दिल्ली जाने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे, तभी इन दोनों की हरकतों को देखकर जीआरपी को इन पर संदेह होने लगा और जीआरपी ने इन दोनों के पास जाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी।

बैग की तलाशी लेने पर निकल पड़े एक करोड़ के आभूषण
जीआरपी ने जब दोनों लोगों से पूछताछ की तो दोनों लोग घबरा गए। जीआरपी का संदेह बढ़ा तो जीआरपी ने दोनों के पास मौजूद बैग को लिया और उसकी तलाशी ली। बैग के अंदर बेशकीमती गहने निकले। यह देखकर जीआरपी ने पहले दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया और उसके बाद दोनों से पूछताछ की।

गहनों का लेकर नहीं दिखा सके कोई दस्तावेज
जब जीआरपी ने दोनों से गहनों के बारे में पूछताछ की तो गहनों की खरीद को लेकर दोनों कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सके, हालांकि पकड़े गए दोनो शख्स बताते रहे कि वे ऑर्डर देकर गहने बनवाते हैं और उन्हें छोटे-छोटे शहरों में बेचने का कारोबार करते हैं लेकिन कोई भी दस्तावेज नहीं होने की वजह से जीआरपी ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
इतने महंगे गहने पकड़े जाने के बाद जीआरपी ने इस बात की सूचना जीएसटी विभाग को भी दे दी। जिसके बाद जीएसटी विभाग की टीम ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंक कर और यहां पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications