Gwalior News: लड़कियों ने मुस्लिम प्रेमी को बीच सड़क पर बुरी तरह पीटा, कॉलर पकड़कर लगा दी अकल ठिकाने
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो लड़कियों ने एक ब्लैकमेलर की गिरेबान पकड़ कर उसकी अक्ल ठिकाने लगा दी। यह युवक एक युवती को पिछले दो महीने से ब्लैकमेल कर रहा था। बीच सड़क पर लड़कियों ने बहादुरी दिखाते हुए ब्लैकमेलर की पूरी हेकड़ी निकाल दी और बची हुई कसर पुलिस ने पूरी कर दी।
दरअसल, शहर के फूल बाग परिसर स्थित गांधी प्राणी उद्यान के बाहर दो लड़कियों से मिलने कार सवार एक युवक पहुंचा था। शुरुआत में दोनों लड़कियों की युवक से बातचीत हुई और इसकी थोड़ी ही देर बाद दोनों लड़कियां आग बबूला हो गई।

दोनों ने मिलकर युवक का गिरेबान पकड़ लिया और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा होते देख लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। जोर-जोर से चिल्ला रही लड़कियों से जब भीड़ में मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की वजह पूछी तो बताया कि उनमें से एक लड़की लंबे समय से लड़के के साथ रिलेशन में थी, लेकिन तीन महीने पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
लड़के के पास लड़की के कुछ फोटो और वीडियो थे, इन्हीं फोटो और वीडियो की दम पर लड़का उस लड़की को पिछले तीन महीने से ब्लैकमेल करके परेशान कर रहा था। लड़का और लड़की दोनों ही भिंड के निवासी हैं, लेकिन लड़कियों को ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं हुई। उसने अपनी एक अपनी फ्रेंड के साथ मिलकर लड़के को सबक सिखाने की योजना बनाई।
लड़की ने अपने उस युवक को मिलने के लिए ग्वालियर के फूलबाग पर बुलाया और इसके बाद जो कुछ हुआ वह लोगों के सामने था। दोनों लड़कियों ने मिलकर युवक की गिरेबान पकड़ी और उसका मोबाइल छुड़ा लिया। इसके बाद काफी समय तक सड़क पर ड्रामा चलता रहा। मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
दूसरे समुदाय का लड़का होने की वजह से इस पूरे घटना को लव जिहाद से जोड़ने का प्रयास भी किया गया। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की सूचना पड़ाव थाना पुलिस को भी दे दी।
जानकारी मिलते ही पड़ाव थाना प्रभारी इला टंडन दलबल के साथ मौके पर पहुंच गईं और तीनों को थाने ले आईं। यहां पुलिस ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया, लेकिन खास बात यह रही कि लड़की ने युवक के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया।
बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रयास करते रहे कि इसमें मामला दर्ज हो, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बिना शिकायत के पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर सकती थी। लिहाजा, पुलिस ने लड़के को भी जाने दिया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications