MP News: इस नंबर से आए वीडियो कॉल तो रहें अलर्ट, लड़की ने न्यूड होकर व्यापारी को किया ब्लैकमेल
इन दिनों देश भर में अलग-अलग फर्जी नंबर्स से वीडियो कॉल कर लोगों को फंसाने के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, जहां ग्वालियर में इसी तरह का एक मामला सामने आया है। यहां फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद व्यापारी और लड़की ने एक दूसरे के नंबर लिए जहां लड़की ने व्यापारी को कॉल कर अनैतिक वीडियो बना लिया। वहीं फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया है।
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद लड़की ने व्यापारी को वीडियो कॉल किया, जहां कुछ देर में ही लड़की व्यापारी के साथ न्यूड चैट करने लगी है। वहीं देखते ही देखते व्यापारी भी लड़की की बातों में फंस गए, और इसके बाद लड़की ने वीडियो बनाकर उसे एडिट किया, फिर लड़की व्यापारी को ब्लैकमेल करने लगी।

कुछ ऐसा है मामला
दरअसल, यह मामला ग्वालियर का है, जहां फेसबुक पर व्यापारी की दोस्ती एक लड़की से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी, जिसके बाद लड़की ने व्यापारी को वीडियो कॉल किया, और कुछ देर में लड़की व्यापारी के साथ न्यूड चैट करने लगी। वहीं व्यापारी भी लड़की की बातों में फंस गए, और इसी का फायदा उठाकर लड़की ने अनैतिक वीडियो बना लिया। वीडियो कॉल खत्म होने के बाद व्यापारी को एक युवक का कॉल आया और उसने एडिट वीडियो के आधार पर युवती के द्वारा शिकायत करने की बात कही। इस पूरे घटनाक्रम से व्यापारी घबरा गए, तो वहीं युवक ने कुछ पैसे उसके अकाउंट में डालने के बाद भी व्यापारी से कही।
लगातार सामने आ रहे मामले
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से इसी तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां अलग-अलग नंबर से फर्जी कॉल कर लोग धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं, तो वहीं अलग-अलग फर्जी आईडी से लोग वीडियो कॉल कर लोगों को अपने झांसी में फंसा रहे हैं, लगातार बढ़ते इन मामलों को लेकर साइबर क्राइम पुलिस अलर्ट नजर आ रही है, तो वहीं लोगों को अलग-अलग तरीकों से जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके लगातार इस तरह के मामले सामने आना पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कार्तिक मेले में बिकने आए गधे और खच्चर, सलमान और आलिया की कीमत 45 हजार पार












Click it and Unblock the Notifications