'अर्जी वाले गणेश', नौकरी का सपना और प्रेम विवाह की मन्नत लेकर आते हैं भक्त

Ganesh Chaturthi 2024: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के शिंदे की छावनी इलाके में स्थापित 350 साल पुराना गणेश मंदिर अर्जी वाले गणेश जी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यहां आने वाले भक्त सच्चे मन से जो भी अर्जी लगाते हैं वो पूरी होती है। यही वजह है कि भक्तों ने इस मंदिर का नाम ही अर्जी वाले गणेश रख दिया है।

शहर के बीचो बीच शिदें की छावनी इलाके में अर्जी वाले गणेश जी का मंदिर है। सिंधिया रियासत कालीन और लगभग 300 साल पुराने इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां भक्त अपनी जो भी मन्नत लेकर आता है। बप्पा उसे जरूर पूरी करते हैं।

Ganesh with the application Gwalior News

यही वजह है कि अर्जी वाले गणेश जी के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हैं, गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

अर्जी वाले गणेश मंदिर के पुजारी का कहना है कि वैसे तो सालभर यहां भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है। लेकिन गणेश चतुर्थी से 11 दिन तक यहां पर काफी भीड़ रहती है। दूर-दूर से लोग यहां पर अर्जी लगाने के लिए पहुंचते हैं।

मान्यता है कि किसी भी व्यापारी को अगर व्यापार में घाटा होने लगता है तो इनकी शरण में आकर सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा युवक और युवती यहां अर्जी लगाने के लिए पहुंचते हैं अपनी नौकरी और विवाह की मनोकामना करते हैं। मंदिर के पुजारी के अनुसार अर्जी वाले गणेश जी के दरबार में युवाओं के साथ-साथ व्यापारी काफी संख्या में यहां पर आते हैं।

Ganesh with the application Gwalior News

जबकि मान्यता है कि अगर युवा वर्ग अपनी कोई मनोकामना भगवान गणेश से पूरी करने की प्रार्थना करता है तो उसकी वह मनोकामना भी पूरी होती है। यही कारण है कि यहां पर युवा अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए अर्जी लगाने पहुंचता है।

ग्वालियर के प्रसिद्ध अर्जी वाले गणेश जी पर अभी से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और सबसे ज्यादा कुंवारो की भीड़ दिखाई दे रही है और श्री गणेश जी से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की अर्जी लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+