ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने साफ किया बालिका स्कूल का शौचालय, तस्वीरें वायरल
ग्वालियर, 18 दिसम्बर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर के हजीरा इलाके में स्थित सरकारी बालिका विद्यालय में शौचालय की साफ सफाई करते नजर आए। मंत्री सिंह का यह अंदाज कोई नया नहीं है। इससे पहले ये कभी सड़क पर झाड़ू लगाते तो कभी बिजली के खंभे पर चढ़का झाड़ियां काटते दिख चुके हैं।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि एक छात्रा ने उससे शिकायत की थी कि शौचालय में साफ-सफाई नहीं रहती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए मंत्री ने खुद ही शौचालय साफ कर दिया।
बता दें कि शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर के हजीरा इलाके में स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण करने गए थे तब छात्राओं से बातचीत कर स्कूल के बारे में पूछा।

इस पर छात्राओं ने शिकायत करते हुए कहा कि यहां का शौचालय काफी गंदा है जिसकी वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इतना सुनते ही मंत्री जी शौचालय साफ करने पहुंच गए। शौचालय वाकई काफी गंदा था। ऐसे में बिना समय गंवाए मंत्री जी सफाई करने में जुट गए।
मंत्री जी ने अपने हाथों से रगड़ रगड़ कर शौचालय की खूब सफाई की साथ ही छतों और दीवारों प लगे जाले भी साफ किए। शौचालय साफ करते मंत्री जी का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया से बातचीत में प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कक्षा के दौरान छोटे बच्चों ने स्कूल के टॉयलेट गंदा होने की शिकायत की तो मुझे लगा कि सफाईकर्मी के आने में देरी होती इसलिए मैंने खुद ही सफाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications