Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior news : दहेज के लालच में पति बना हैवान, हाथ-पैर बांधकर बनाता था अप्राकृतिक संबंध

ग्वालियर की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

Gwalior dowry greedy husband, unnatural

ग्वालियर जिले की एक महिला ने दहेज में कार नहीं लाने पर अपने पति पर हाथ-पैर बांधकर अप्राकृतिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं पत्नी को 2 साल की बच्ची समेत घर से निकाल दिया है।

मामला महाराजपुरा के राधाकृष्ण कॉलोनी का है। घर से बेघर होने के बाद महिला ने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की। लेकिन पति व ससुराल वालों पर कोई असर नहीं हुआ तो वह थाने पहुंच गई। महिला ने घटना की शिकायत की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Recommended Video

    दहेज के लालच में हैवान बना पति, पत्नी के जिस्म को नोचा और दी खौफनाक सजा

    पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन दिया

    शहर की पुरानी छावनी निवासी 24 वर्षीय नवविवाहिता ने शिकायती आवेदन में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में महाराजपुरा थाना क्षेत्र के राधाकृष्ण कॉलोनी निवासी युवक से हुई थी. शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ महीनों तक सब ठीक चला और उसके बाद पति उससे मायके से ऐसी- कार लाने की मांग करने लगा। जिस पर उसने यह कहकर दहेज लाने से मना कर दिया कि मां अकेली है और सिलाई के काम से खर्च चला रही है। इसके बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी उसके पति की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया।

    पति बन गया राक्षस

    महिला ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। ऐसा करते हुए वह उसके हाथ-पैर बांध देता था। इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से काफी परेशानी हुई। फिर भी उसने घर को बचाने के लिए सब कुछ सहन कर लिया।

    विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया

    महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया और इस हरकत की जानकारी अपने ससुराल वालों को दी तो उसकी जेठ-जेठानी और ससुर ने उसे घर से बेघर कर दिया. घर से निकाले जाने के बाद महिला ने काफी प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने थाने में शिकायत की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है।

    पुलिस का कहना

    इस घटना में महाराजपुरा सर्कल सीएसपी रवि भदौरिया ने जानकारी दी कि महिला की शिकायत पर आरोपी ससुराल वालों और पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+