एमपी:आरक्षक भर्ती परीक्षा पास करवाने का झांसा देकर बर्खास्त आरक्षक ने कर ली लाखों की ठगी

ग्वालियर में एक बर्खास्त आरक्षक ने तीन बेरोजगार युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर कर ली लाखों रुपए की ठगी

ग्वालियर, 28 सितम्बर। ग्वालियर में एक बर्खास्त आरक्षक ने लाखों की ठगी कर ली। बर्खास्त आरक्षक ने 3 बेरोजगार युवकों को आरक्षक भर्ती परीक्षा में पास करवाने का झांसा दिया और बेरोजगार युवकों से 13 लाख 65 हजार रुपए की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुए युवकों ने बर्खास्त आरक्षक के खिलाफ डबरा सिटी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

gwalior

बर्खास्त सिपाही विशाल यादव ने की ठगी
पुलिस में आरक्षक के पद पर रह चुका मुरैना का विशाल यादव इन दोनों लोगों के साथ ठगी करने में जुटा हुआ है। अपने कारनामों के चलते विशाल यादव को पुलिस विभाग से बर्खास्त किया जा चुका है लेकिन अब विशाल यादव ने ठगी का धंधा शुरू कर दिया है। विशाल यादव ने 3 भोले भाले बेरोजगार युवकों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया।

आरक्षक भर्ती परीक्षा में पास करवाने के नाम पर की ठगी
बर्खास्त आरक्षक विशाल यादव ने डबरा के रहने वाले हेमंत कुशवाह समेत 3 युवकों को आरक्षक भर्ती परीक्षा में पास करवाने का विश्वास दिलाया। इसके लिए विशाल ने तीनों युवकों से रिश्वत देने की बात भी कही। तीनों युवक पैसे देने के लिए राजी हो गए। एक युवक से ₹455000 के हिसाब से 3 युवकों से विशाल ने 13 लाख 65 हजार रुपए ले लिए। हेमंत कुशवाहा के साथ-साथ नीलेश कुशवाहा और धर्मेंद्र कुशवाहा नाम के युवकों ने भी विशाल को पैसे दे दिए।

पैसे देने के बाद नहीं लग सकी बेरोजगार युवकों की नौकरी
विशाल ने तीनों बेरोजगार युवकों से पैसे ऐंठ लिए। इसके बाद विशाल के भरोसे पर तीनों युवक नौकरी लगने का इंतजार करते रहे लेकिन तीनों बेरोजगार युवकों में से एक की भी नौकरी नहीं लगी। पैसा देने वाले तीनों युवकों ने विशाल से पैसे मांगे तो विशाल पैसा देने में भी आनाकानी करने लगा। तीनों युवक समझ गए कि उनके साथ विशाल ने ठगी कर ली है।

थाने पहुंचकर कराई शिकायत दर्ज
ठगी का शिकार हुए हेमंत कुशवाह ने डबरा सिटी थाने पहुंचकर विशाल यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। विशाल यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश भी शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+