MP News: सिंधिया के शहर ग्वालियर से अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट, आगमन-प्रस्थान का समय और किराया कर लें नोट
Gwalior Ahmedabad New Flight: अब ग्वालियर से अहमदाबाद जाना आसान हो गया। अकासा एयर ने यहां से अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की है।
Gwalior Ahmedabad New Flight: ग्वालियर-अहमदाबाद उड़ान का आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्चुअल शुभारंभ किया गया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री सेवानिवृत्त जनरल डॉ. व्ही के सिंह भी वर्चुअल रूप से आयोजन में शामिल हुए।
ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए शुरू हुई इस नई उड़ान सेवा के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर और सामाजिक न्याय दिव्यांग कल्याण एवं उद्यानकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा द्वारा केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया गया।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर आयोजित आयोजन में विधायक मोहन सिंह राठौर भी बतौर अतिथि मौजूद रहे। आप को बता दें कि ग्वालियर को अभी तक सात शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया है।
ग्वालियर अहमदाबाद हवाई सेवा को आकाशा एयर लाइंस शुरू कर रही है। इस एयर लाइंस ने एक साल पहले दो विमानों से सेवा शुरू की थी। 12 महीने में इसमें 20 हजवाई जहाज तक की संख्या पहुंच गई है। इस कंपनी ने अब 150 विमानों का आर्डर दिया है।
सीएम ने कहा उज्जैन में भी बनाएंगे ग्वालियर जैसा एयरपोर्ट
आकाशा एयरलाइंस की ग्वालियर अहमदाबाद हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद से जुड़ना हमारे लिए गौरव की बात है। अहमदाबाद महाभारत कालीन कर्णावती नगरी थी। इसका संबंध चंबल ग्वालियर से रहा है।
अहमदाबाद व्यापार को लेकर चंबल ग्वालियर के लोग आते जाते रहते हैं। इसलिए यह सेवा शुरू की जा रही हैं। साथ व्यापार की दिशा में हम ग्वालियर को मुख्य दरवाजे के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही प्रयास कर रहे हैं। उज्जैन यानि महाकाल की नगरी में भी ऐसा ही एयरपोर्ट विकिसित हो।
सिंधिया ने कहा हवाई चप्पल पहनने वाला भी करेगा हवाई यात्रा
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा करे। इसी सपने को पूरा करने की दिशा में काम हो रहा है। इसी सपने को लेकर देश भर में एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं और एयर कनेक्टिविटी करने का प्रयास किया जा रहा है। सिंधिया ने कहा कि 80 के दशक में जहां रेलवे स्टेशन बनवाने व रेल में यात्रा करने की चाहत होती थी। लेकिन अब विमान से यात्रा करने की चाहत है।
बता दें, ग्वालियर से अहमदाबाद का सफर डेढ़ घंटे में तय होगा। फ्लाइट ग्वालियर से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर 2:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वही से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर दोपहर 12:45 पर ग्वालियर आएगी। फ्लाइट का किराया 4389 रुपये होगा।












Click it and Unblock the Notifications