ग्वालियर: 'देश के 100 परिवारों की आमदनी हुई चौगुनी' -दिग्विजय सिंह

ग्वालियर में प्रेसवार्ता आयोजित करके कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

ग्वालियर, 24 सितम्बर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कई तीर एक साथ चलाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि देश के 100 परिवारों की आमदनी चौगुनी हो गई है और मध्यम वर्ग के परिवार गरीबी रेखा के नीचे आने लगे। इसके साथ ही उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि मोदी सरकार उद्योगपतियों से कम टैक्स वसूल रही है और आम जनता से ज्यादा टैक्स वसूल रही है।

Recommended Video

    ग्वालियर: 'देश के 100 परिवारों की आमदनी हुई चौगुनी' -दिग्विजय सिंह
    ग्वालियर में प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे दिग्विजय सिंह

    ग्वालियर में प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे दिग्विजय सिंह

    शनिवार को ग्वालियर पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी लोगों को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है लेकिन आज कुछ लोगों को छान छान कर उन पर मुकदमा दर्ज किए जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि जब से मोदी सरकार आई है तब से कुछ चुनिंदा लोगों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं, महंगाई बढ़ती जा रही है ऐसे में जिन लोगों की फिक्स आमदनी हैं उन्हें परेशानी हो रही है।

    आम आदमी से वसूला जा रहा है ज्यादा टैक्स

    आम आदमी से वसूला जा रहा है ज्यादा टैक्स

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहले आम आदमी से लिए जाने वाला इनडायरेक्ट टैक्स का रेवेन्यू कम हुआ करता था और उद्योगपतियों से लिए जाने वाला डायरेक्ट टैक्स का रेवेन्यू ज्यादा हुआ करता था लेकिन अब मोदी सरकार की अर्थनीति ऐसी है की पूंजी पतियों से कम टैक्स लिया जा रहा है और आम आदमी से ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है। पूजी पतियों से 22% टैक्स लिया जा रहा है और आम आदमी से 30% टैक्स लिया जा रहा है, इस तरह पूंजी पतियों से 8% कम टैक्स लिया जा रहा है।

    देश के 100 परिवारों की आय हुई चौगुनी

    देश के 100 परिवारों की आय हुई चौगुनी

    दिग्विजय सिंह ने कहा कि नोटबंदी से लेकर आज तक गरीब और गरीब होता चला गया है और मध्यमवर्गीय परिवार भी गरीबी रेखा के नीचे आने लगे लेकिन देश के ऐसे 100 परिवार हैं जिनकी आय दोगुनी और चौगुनी हो गई है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। ईडी, आईबी और सीबीआई को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है, लोकतंत्र का माखौल उड़ाया जा रहा है, इन सब बातों के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकली है।

    भारत जोड़ो यात्रा के बारे में दी जानकारी

    भारत जोड़ो यात्रा के बारे में दी जानकारी

    दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कई लोग आ रहे हैं लेकिन इतने लोगों की एक साथ ठहराने की और भोजन एवं अन्य अवस्था करने में थोड़ी समस्याएं आ रही हैं इसलिए यह कार्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपा गया है, मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर से 24 नवंबर के बीच में आएगी, भारत जोड़ो यात्रा के लिए प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री पीसी शर्मा को बनाया गया है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी निरुत्तर हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+