ग्वालियर में आर्मी वालों से भिड़ गई दिल्ली की मॉडल, नशे में धुत होकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो
ग्वालियर, 9 सितम्बर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पड़ाव चौराहे पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब नशे में धुत एक युवती ने अचानक आर्मी के वाहन को रोक लिया और वाहन में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। युवती ने खुद को दिल्ली की मॉडल बताया।

युवती को ले जाया गया पुलिस थाने
हालांकि बाद में पुलिस बमुश्किल युवती को काबू कर सकी और थाने ले गई। बुधवार की रात तकरीबन 8 बजे एक युवती अचानक से पड़ाव चौराहे पर एक आर्मी वाहन को रोककर उसमें तोड़फोड़ करती देखी गई। आर्मी वाहन सवार ने युवती को रोका।

थाने से 100 मीटर दूर की घटना
इससे पहले दूसरे वाहनों को भी युवती के कोप का भाजन बनना पड़ा। इसी बीच किसी ने मौके से करीबन 100 मीटर दूर पड़ाव थाने को सूचना दे दी। महिला आरक्षकों ने तुरंत मौके पर पहुचकर युवती को हंगामा व तोड़फोड़ करने से रोका। लेकिन युवती शराब में धुत थी। इसलिए उसने किसी की बात नहीं मानते हुए हंगामा जारी रखा। आखिर में तमाम कोशिशों के बाद नशेबाज युवती को पड़ाव थाने ले जाया गया।

युवती का मेडिकल कराया गया
पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना के अनुसार युवती का मेडिकल कराया गया, जिसमें यह पता लगा है कि युवती शराब के नशे धूत है। महिला आरक्षकों ने लम्बी जद्दोजहद के युवती पर काबू पाया। थाना प्रभारी अष्ठाना के नशे धुत युवती खुलकर कुछ नहीं बता रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर उसके में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications