'तुम बिकी होगी 50 करोड़ में'...पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी बहस

ग्वालियर के डबरा में पूर्व मंत्री इमरती देवी और कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के बीच हुई तीखी बहस, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए पार्षदों की खरीद फरोख्त के आरोप

ग्वालियर, 10 सितंबर। सिंधिया की कट्टर समर्थक और वर्तमान में लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी की डबरा में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे से जबरदस्त बहस हो गई। इस दौरान दोनों ही लोग एक दूसरे पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते रहे। मर्यादा की सीमा लांघते हुए सुरेश राज ने तो इमरती देवी से यह तक कह दिया कि तुम पचास करोड़ में बिकी होगी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    'तुम बिकी होगी 50 करोड़ में'...पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच तीखी बहस
    शनिवार का है पूरा घटनाक्रम

    शनिवार का है पूरा घटनाक्रम

    शनिवार को सहराई गांव में अज्ञात लोगों द्वारा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस बात की जानकारी जब डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे को मिली तो वे तुरंत सहराई गांव पहुंच गए। इसके साथ ही लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी भी सहराई गांव पहुंच गईं। यहां समाज के लोगों के साथ दोनो की बैठक हो रही थी। इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी बैठक में मौजूद थे।

    सुरेश राजे के बोलने पर भड़क गई इमरती देवी

    सुरेश राजे के बोलने पर भड़क गई इमरती देवी

    सुरेश राजे ने बैठक में लोगों से बातचीत करते हुए कह दिया कि वे ऐसे विधायक नहीं कि कहीं भी पहुंच जाएं, वह समाज के कहने पर कुएं में भी कुछ जाएंगे। यह सुनकर इमरती देवी भड़क गई। इमरती देवी को लगा कि सुरेश राजे उनके ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं। फिर क्या था इमरती देवी का पारा चढ़ गया और उन्होंने सुरेश राजे पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा दिया।

    सुरेश राजे ने 50 करोड़ में बिकने की कह दी बात

    सुरेश राजे ने 50 करोड़ में बिकने की कह दी बात

    कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर तो पचास करोड़ में बिकने का आरोप तक लगा डाला। इसके बाद तो दोनों के बीच तीखी बहस बाजी शुरू हो गई और अंदर की बातें बाहर खुलकर आने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया।

    सिंधिया की कट्टर समर्थक हैं इमरती देवी

    सिंधिया की कट्टर समर्थक हैं इमरती देवी

    पूर्व मंत्री और वर्तमान में लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्टर समर्थक हैं। वे ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। इमरती देवी कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। पिछले दिनों हुए निकाय चुनाव के बाद इमरती देवी ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की नाक के नीचे राजनीतिक बिसात बिछाते हुए सिंधिया खेमे के समर्थकों को नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष बनवा दिया था।

    आपस में रिश्तेदार हैं इमरती देवी और सुरेश राजे

    आपस में रिश्तेदार हैं इमरती देवी और सुरेश राजे

    सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाकर तीखी बहस करने वाली इमरती देवी और सुरेश राजे आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों ही रिश्ते में समधी-समधन लगते हैं। रिश्तेदारी होने के बावजूद भी राजनीतिक कटुता दोनों के बीच इतनी बढ़ गई है कि दोनों के बीच जमकर तीखी बयानबाजी देखने को मिल जाती है। उपचुनाव के दौरान भी दोनों के बीच जमकर बयानबाजी हुई थी। इमरती देवी और सुरेश राजे ने आमने-सामने चुनाव लड़ा था। इमरती देवी बीजेपी से डबरा से प्रत्याशी थी, जबकि सुरेश राजे कांग्रेस से प्रत्याशी थे। सुरेश राजे ने इमरती देवी को हरा दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+