Gwalior News: नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने जबरन घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक और मारपीट की, CCTV आया सामने

संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली

Gwalior Crime News: ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों ने न सिर्फ एक घर पर जमकर फायरिंग की बल्कि घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों को बंधक बनाकर उन्हें अपने साथ लेकर गए मामले की सूचना जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने इन्हें मुक्त कराया है।

इलाके में संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र के संचालक द्वारा बदमाशों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

De-addiction center operator forcibly entered the house and took the family hostage, CCTV surfaced

घटना ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी की है जहां देर रात एक नशा मुक्ति केंद्र के संचालक द्वारा घर में घुसकर दंपति और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की गई और उन्हें बंधक बनाकर नशा मुक्ति केंद्र लेकर गए वहां भी उनके साथ मारपीट की वारदात की गई देर रात हुई वारदात की खबर पुलिस को दूसरे दिन लगी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक दंपति और उनके परिजनों को नशा मुक्ति केंद्र से मुक्त कराया है एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा का कहना है की गोले का मंदिर थाना टीआई को सूचना मिली थी कि नारायण विहार कॉलोनी में मारपीट कर कुछ लोगों को बंधक बना कर रखा गया है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और उन्हें मुक्त कराया गया है।

नशा मुक्ति केंद्र संचालक अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस यह भी चेक कर रही है कि नशा मुक्ति केंद्र का रजिस्ट्रेशन था कि नहीं देर रात हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है और पुलिस उसे भी चेक कर रही है तो वहीं बंधक बनाए गए दंपति के परिजनों का कहना है कि 7 से 8 लोग देर रात पहुंचे थे और उन्होंने घर में घुसते से ही मारपीट शुरू कर दी और फायरिंग करते हुए घर से रमन त्यागी, वर्षा त्यागी, संतोष त्यागी और एक अन्य को जबरन अपने साथ लेकर गए और फिर मारपीट करते हुए 10 लख रुपए की डिमांड की गई इतना ही नहीं उनसे एक कागज पर भी दस्तखत करा लिए गए हैं जिसमें लिखा गया है कि 10 लाख रुपए नशा मुक्ति केंद्र संचालक से लिए थे और वापस नहीं करने पर अपना मकान उनके नाम करते हैं फिलहाल इस पूरे मामले की पेचीदा कहानी को पुलिस हल करने में जुटी हुई है।

De-addiction center operator forcibly entered the house and took the family hostage, CCTV surfaced

रात 2:30 बजे हथियार बंद बदमाशों ने की वारदात

बताया गया है कि बीती रात 2:30 बजे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया 7 से 8 बदमाश हथियार बंद होकर त्यागी परिवार के यहां पहुंचे और घर में घुसते ही घर के सदस्यों के साथ मारपीट की इतना ही नहीं घर के बाहर खड़े गार्ड को भी जमकर पीटा और जबरन उनको अपने साथ लेकर गए और नशा मुक्ति केंद्र में उनसे जबरन वसूली की डिमांड की गई।

नशा मुक्ति केंद्र में मिले दो दर्जन व्यक्तियों के परिजनों को पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा मुक्ति केंद्र की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई हैं इसके लिए नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे दो दर्जन व्यक्तियों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है जिससे वह अपने परिजनों को यहां से ले जा सके या उचित कदम उठाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+