Crypto Currency के नाम पर 1 करोड़ 63 लाख रुपए की ठगी, YouTube में डालते थे लुभावने वीडियो
ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में रहने वाले अजय कुमार टंडन ने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा था। सुरेश जेबरिया के नाम से यह वीडियो था। वीडियो में वह खुद को डिजीटल करंसी एक्सपर्ट बताकर लोगों को झांसा देता था।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पिता-पुत्र की शातिर ठग जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 चेकबुक, 2 पासबुक, विभिन्न बैंकों के 6 एटीएम-क्रेडिट और 4 मोबाइल बरामद किए गए हैं। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे डिजिटल करेंसी में निवेश कर 10 फीसदी फायदा दिलाने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे। लेकिन जब डिजिटल करेंसी की कीमत बढ़ जाती थी तो वे उसे वापस नहीं करते थे और निवेशकों का पैसा हड़प लेते थे।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर एसएसपी के निर्देश पर थाने की क्राइम ब्रांच ने आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर ठगों की खोजबीन शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच ने तकनीकी बातों की मदद से आरोपी के ठिकाने नोएडा पहुंचकर घेराबंदी की और 3 आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार कर ग्वालियर ले आई।
शहर स्थित पॉश क्षेत्र के सिटी सेंटर में रहने वाले फरियादी अजय कुमार टंडन ने ग्वालियर एसएसपी से शिकायत की है कि उनके साथ करीब 1 लाख रुपये की ठगी हुई है। शातिर ठगों ने ऑनलाइन डिजिटल करेंसी बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 12.1134 बिटकॉइन डिजिटल करेंसी, भारतीय रुपए 1,63,38,750, यूएसडीटी लगभग 7,10,000 हजार रुपये, एटीसी कॉइन लगभग 30 लाख रुपये की ठगी की है।
आरोपियों से पूछताछ में बताया कि शातिर ठगों का गिरोह लोगों से डिजिटल करेंसी में निवेश करवाता था और उन्हें 10 परसेंट फायदा दिलाने का वादा करता थे और जब डिजिटल करेंसी की कीमत बढ़ जाती थी तो उसे वापस नहीं करते थे और अपने उपयोग में इस्तेमाल करते थे. इसके बाद निवेशकों का पैसा खा लेते थे। आरोपी ने डिजिटल कॉइन के जरिए क्रिप्टोइनबॉक्स.कॉम और क्रिप्टोकाका.कॉम वेबसाइट पर निवेश किया था।
साथ ही ठगों के गिरोह ने यूट्यूब चैनल पर ओहो टीबी इंडिया के नाम से चैनल बनाए हुए थे और आरोपियों को डिजिटल करेंसी निवेश करने के लिए लुभाने के लिए अलग-अलग वीडियो चैनल पर अपलोड किया है। इसके साथ ही कई वीडियो भी एफबी पर अपलोड किए गए हैं। हालांकि शिकायत की रिपोर्ट पर थाना अपराध शाखा ग्वालियर ने धारा 420, 409 भादवि व 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications