एमपी:पत्नी बनी महापौर तो विधायक पति ने थाम ली हाथों में झाड़ू

ग्वालियर में पत्नी के महापौर बनने के बाद कांग्रेस विधायक का बदला अंदाज, अब गली मौहल्ले में जाकर कर रहे हैं सफाई, कभी लगा रहे हैं झाड़ू, कभी कर रहे हैं नाली की सफाई

ग्वालियर, 12 अक्टूबर। जब से पत्नी महापौर बनीं है तब से विधायक जी का अंदाज भी बदल गया है। कभी नाली में हाथ डालकर सफाई कर रहे हैं तो कभी हाथों में झाड़ू थाम कर सफाई कर रहे हैं। कभी कुदाल लेकर सड़क पर जमा सीमेंट को हटाने लगते हैं तो कभी नालियों में पड़े पत्थरों को उठाने लगते हैं। आजकल ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार का यही अंदाज देखने को मिल रहा है।

अचानक जाग उठा सफाई के प्रति प्रेम

अचानक जाग उठा सफाई के प्रति प्रेम

यूं तो कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार अपनी ग्वालियर पूर्व विधानसभा में गंदगी देखकर पहले भी कई बार नगर निगम के अमले से नाराजगी जाहिर करते रहे हैे और नगर निगम के अमले को हमेशा सफाई के लिए निर्देश देते रहे हैं लेकिन जब से विधायक सतीश सिंह सिकरवार की पत्नी शोभा सिकरवार ग्वालियर नगर निगम की महापौर बनीं हैं तब से विधायक जी का नाराजगी भरा अंदाज अचानक गायब हो गया है और उनके अंदर स्वंय ही झाड़ू लेकर सफाई करने का प्रेम जाग उठा है।

अब विधायक जी खुद ही कर रहे हैं गली-गली सफाई

अब विधायक जी खुद ही कर रहे हैं गली-गली सफाई

कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार का अंदाज उनकी पत्नी के महापौर बनते ही बदल गया है। अब विधायक जी नगर निगम के कर्मचारियों पर गुस्सा नहीं करते हैं बल्कि गंदगी देखकर खुद ही सफाई करने में जुट जाते हैं। कभी किसी गली में तो कभी किसी मोहल्ले में कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार झाड़ू लगाते हुए नजर आ जाते हैं।

नाली में हाथ डालकर कर हैं विधायक जी सफाई

नाली में हाथ डालकर कर हैं विधायक जी सफाई

कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार अब नाली में हाथ डालने से भी गुरेज नहीं करते हैं। उन्हें कहीं गंदगी दिखाई देती है तो वह नाली में हाथ डालकर उस गंदी को को निकालने में लग जाते हैं। कभी सड़क पर पड़े हुए पत्थर को खुद ही उठाकर फेंकने लग जाते हैं। कुल मिलाकर विधायक सतीश सिंह सिकरवार अब स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता फैला रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह भी कर चुके हैं जबरदस्त सफाई

ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह भी कर चुके हैं जबरदस्त सफाई

ग्वालियर विधानसभा से विधायक और शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर भी ग्वालियर में अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से सफाई कर चुके हैं। कभी ऊर्जा मंत्री ने हाथ में थाम कर झाड़ू लगाई तो कभी गंदे नाले में कमर तक उतर कर नाले की सफाई की। इतना ही नहीं सार्वजनिक शौचालय में भी हाथ डाल कर ऊर्जा मंत्री ने सफाई की है। ऊर्जा मंत्री द्वारा काफी दिनों से अब सफाई नहीं की गई है लेकिन कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने गली मोहल्ले में सफाई करना शुरू कर दिया है। शायद पत्नी के महापौर बनने का बाद उन्हें नगर निगम का सहयोग करने की प्रेरणा जाग उठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+