Gwalior news: कांग्रेस विधायक बोले मंत्री करते हैं बंदर जैसी नौटंकी, मंत्री बोले उछल कूद से ही हो रहा है विकास

ग्वालियर में कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के बीच शुरु हुई जुबानी जंग, एक दूसरे पर की बयानबाजी

Gwalior में कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस विधायक ने मंत्री को बंदर राजा जैसी नौटंकी कह डाला तो मंत्री ने भी कह दिया कि उछल कूद से ही विकास हो रहा है।

कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने दिया मंत्री पर बयान

कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने दिया मंत्री पर बयान

ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए बयान दिया है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बंदर राजा की तरह नौटंकी करते हैं। विधायक ने कहा कि जिस तरीके से एक बार जंगल का राजा बंदर बन गया और बकरी के बच्चे को शेर ले गया तो बंदर ने एक डाल से दूसरी डाल पर कूद फांदकर नौटंकी की थी लेकिन बकरी के बच्चे को नहीं बचा सका था उसी तरह मंत्री जी भी बंदर राजा की तरह नौटंकी करते हैं।

मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा उछल कूद से ही विकास हो रहा है

मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा उछल कूद से ही विकास हो रहा है

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के पास जब कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार द्वारा दिए गए बयान की जानकारी पहुंची तो ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उछल कूद से ही विकास हो रहा है, वे पिछले 3 साल से जो उछल कूद कर रहे हैं उसी की वजह से ग्वालियर में कई विकास हुए हैं और इन विकास में खेल मैदान समेत एलिवेटेड रोड, रेलवे स्टेशन, ग्वालियर एयरपोर्ट और सिविल हॉस्पिटल शामिल हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस विधायक से पूछा उनकी विधानसभा का विकास

ऊर्जा मंत्री ने कांग्रेस विधायक से पूछा उनकी विधानसभा का विकास

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने एक तरफ जहां अपने ऊपर की गई बयानबाजी पर प्रतिक्रिया दी वहीं उन्होंने कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार से भी मीडिया के माध्यम से पूछ लिया कि कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी बताएं कि आखिर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में क्या विकास कार्य किए हैं वह अपने विकास कार्यों को जनता के जरूर बताएं।

सतीश सिंह सिकरवार और प्रदुमन सिंह तोमर दोनों ही बदल चुके हैं अपने दल

सतीश सिंह सिकरवार और प्रदुमन सिंह तोमर दोनों ही बदल चुके हैं अपने दल

कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने दल बदल चुके हैं। कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बन गए। वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ली और ग्वालियर विधानसभा से चुनाव लड़ कर विधायक बने इसके बाद शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री बन गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+