Gwalior: फूल सिंह बरैया से पहले युवा कांग्रेस नेता ने किया अपना मुंह काला, भांडेर विधायक को मनाने जाएंगे भोपाल

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior datia News:विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 50 से अधिक सीट मिलने पर राज भवन के सामने अपना मुंह काला करने की बात कहने वाले भांडेर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक और कांग्रेस के दलित नेता फूल सिंह बरैया के समर्थन में ग्वालियर में युवा कांग्रेस नेता ने अपना मुंह काला किया है और फूल सिंह बरैया से अपील की है कि उनकी बात का सम्मान हो गया है इसलिए वे राज भवन के सामने अपना मुंह काला नहीं करें।

दरअसल, कुछ महीने पहले कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया उस दौरान चर्चा में आए थे जब उन्होंने मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की 50 से अधिक सीटें आने पर राज भवन के सामने अपना मुंह काला करने की बात कही थी।

Congress leader blackened his face before Phool Singh Baraiya, will go to Bhopal to convince Bhander MLA

विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद फूल सिंह बरैया ने अपनी बात फिर से दोहराई है और कहां है कि वह 7 दिसंबर को राजभवन के सामने पहुंच कर अपना मुंह काला करेंगे। फूल सिंह बरैया द्वारा दोबारा से अपना मुंह काला करने की बात दोहराने के बाद उनके समर्थक और कांग्रेस नेता उन्हें मनाने में जुट गए हैं।

इंटक कांग्रेस के नेता राजेंद्र सिंह और योगेश डंडोतिया ने फूल सिंह का किया समर्थन

इंटक कांग्रेस से जुड़े कांग्रेस के बड़े नेता और राजेंद्र सिंह और युवक कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया ने आज ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि चुनावी माहौल में फूल सिंह बरैया ने भाव में आकर यह बयान दिया था लेकिन अब परिणाम कुछ और आए हैं इसलिए फुल सिंह बरैया द्वारा कही गई बात का सम्मान रखने के लिए यहाँ पत्रकारों के सामने ही युवक कांग्रेस नेता योगेश दंडोतिया ने अपना मुंह काला किया और फूल सिंह बरैया से अपील की है कि उनकी बात का सम्मान हो चुका है इसलिए अब उन्हें राजभवन के सामने मुंह काला करने की कोई जरूरत नहीं है।

Congress leader blackened his face before Phool Singh Baraiya, will go to Bhopal to convince Bhander MLA

पहले भाजपा अपने सभी वादे पूरा करे

पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि चुनावी माहौल में बड़े-बड़े वादे करने वाली भारतीय जनता पार्टी दलित नेता का शोषण करने के लिए उनका मुंह काला करने के लिए उकसा रही है लेकिन उससे पहले भारतीय जनता पार्टी को अपने सभी वादे पूरा करना चाहिए जिसमें उन्होंने हर व्यक्ति को 15 -15 लाख रुपए देने, 2 करोड लोगों को रोजगार, और महंगाई पर लगाम जैसे जो वादे किए थे उन्हें पहले पूरा करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+