Gwalior News: सीएम शिवराज ने ग्वालियर जिले के 9 लोगों को फोन कर जानी समस्या, अधिकारियों को दिए निर्देश
Gwalior News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर प्रवास के दौरान मोबाइल से फोन लगाकर ग्वालियर के विभिन्न गांव में रहने वाले 9 लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी। साथ ही उनकी परेशानियों और समस्याओं का हाल भी कराया। किसी ने लाडली बहना योजना तो किसी ने बिजली की समस्या होने की शिकायत की। सीएम शिवराज ने सभी की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों के माध्यम से समाधान कराया।
सीएम शिवराज ने जिले के उटीला गांव निवासी तरूण शर्मा से बात की। उनकी समस्या है कि मेरी माताजी का लाड़ली बहना योजना में पंजीयन हुआ था। पर केवाईसी न होने से खाते में पैसे नहीं आए हैं। सीएम शिवराज के निर्देश पर विभागीय अधिकारी उटीला पहुँचे और कल्पना पाठक से भेंट कर उनकी समस्यायें सुनीं। साथ ही उन्हें बताया कि उनके बैंक खाते में 11 जून को ही 1 हजार रूपए की धनराशि पहुँच गई है। यह सुनकर उन्होंने शिवराज के प्रति धन्यवाद जाहिर किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने बेहट गांव निवासरत श्री जयशंकर गुप्ता से टेलीफोन पर बातचीत हुई। जयशंकर गुप्ता ने समस्या बताया कि मैं दस्तावेजों की कमी के कारण अपनी धर्मपत्नी का पंजीयन लाड़ली बहना योजना में नहीं करा पाया हूँ। सीएम शिवराज ने आश्वस्त किया कि लाड़ली बहना योजना का पोर्टल खुलने पर आपकी धर्मपत्नी का पंजीयन करा दिया जायेगा।
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए। कि जिन लोगों से टेलीफोन पर चर्चा की है उन समस्याओं का न केवल समाधान कराइए बल्कि फोलोअप भी करें। जिससे गाँव की अन्य समस्याओं का समाधान भी तत्परता से हो सके। इसमें किसी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications