Gwalior News: ग्वालियर में आएगी विकास की बहार, CM मोहन यादव हैं तैयार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आयोजित हुए होली मिलन समारोह को नईदिल्ली से वर्चुअल संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, ग्वालियर के सुनियोजित विकास के लिये विस्तृत प्लान तैयार किया जायेगा, जिसमें उद्योगों के साथ-साथ ग्वालियर शहर के विस्तार के लिये भी जगह होगी।

साथ ही कहा कि, ग्वालियर के विकास में नए-नए आयाम जुड़ रहे हैं। हाल ही में मालनपुर में एक औद्योगिक इकाई के भूमिपूजन के दौरान ग्वालियर के रेडीमेड गारमेंट पार्क की 7 औद्योगिक इकाईयों व मुरैना जिले के पिपरसेवा की 11 औद्योगिक इकाईयों का भी शिलान्यास किया गया गया है। इसी कड़ी में ग्वालियर में टेलीकम्युनिकेशन पार्क स्थापित होने जा रहा है।

Gwalior

ग्वालियर में अगस्त माह के दौरान आयोजित हुई रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव और हाल ही में भोपाल में आयोजित हुई ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से भी ग्वालियर क्षेत्र के लिये औद्योगिक निवेश के करार हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, ग्वालियर में साडा क्षेत्र से होकर बनने जा रहे वेस्टर्न बायपास से यहाँ के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही ग्वालियर शहर वृहद महानगर का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि, ग्वालियर क्षेत्र के औद्योगिक विकास केग्वालियर लिये सरकार प्रतिबद्ध है। शनिवार को मेला परिसर के राजबाग गार्डन में आयोजित हुए होली मिलन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व सामाजिक न्याय व उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी मंचासीन थे। यह होली मिलन समारोह सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण व कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली मिलन समारोह को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि, हमारे ऋषि-मुनियों ने भारतीय संस्कृति का ऐसा ताना-बाना बुना है, जिसमें आनंद, उल्लास, उत्साह व उमंग गहरे तक समाहित है। उसी भाव के साथ होली के अवसर पर अमीर-गरीब का भेदभाव किए बिना सभी लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी को होली, वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा, नवदुर्गा व रामनवमी की बधाई दी।

हर जिले में बनेगी विकास समिति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर यह भी कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश के विकास के लिये हर जिले में विकास समिति गठित की जायेगी। इस साल के बजट में इसका उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय विकास समिति में चिकित्सक व अधिवक्ता सहित समाज के अन्य विशेषज्ञ शामिल किए जायेंगे, जिससे जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास के लिये अच्छे सुझाव मिल सकें और इस आधार पर जिले का सुनियोजित विकास किया जा सके।

होली पर्व आपसी गिले-शिकवे दूर करता है- विधानसभा अध्यक्ष तोमर

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी होली मिलन समारोह को संबोधित किया। उन्होंने सभी को नूतन वर्ष व होली की शुभकामनायें दीं। साथ ही कहा कि होली पर्व आपसी मेल-मिलाप व खुशियां साझा करने का त्यौहार है। आपसी गिले-शिकवे भी इस त्यौहार के माध्यम से दूर होते हैं। उन्होंने कहा खुशी की बात है कि गुड़ी पड़वा पर ग्वालियर में गोले का मंदिर के समीप मल्टी स्पेशिलिटी आरोग्य अस्पताल के विशाल भवन के निर्माण के लिये भूमिपूजन होने जा रहा है। इस अस्पताल से खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को सस्ती दर पर अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हो सकेंगीं। उन्होंने मुरैना में चल रहे बहुउद्देश्यीय विशाल स्वास्थ्य शिविर से क्षेत्र के लोगों को मिली अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।

मंत्री कुशवाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किए

सामाजिक न्याय व उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भी होली मिलन समारोह में विचार व्यक्त किए और सभी को होली एवं गुड़ी पड़वा की बधाई व शुभकामनायें दीं। पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ने इस अवसर पर कहा कि त्यौहारों व कुंभ मेला जैसे पवित्र आयोजनों ने हमारी संस्कृति को जिंदा रखा है और नई ताकत दी है। त्यौहारों से आपसी मेलजोल भी बढ़ता है।

वेस्टर्न बायपास के लिये मुख्यमंत्री का जताया आभार

सांसद भारत सिंह कुशवाह ने होली मिलन समारोह में पधारे सभी अतिथिगणों एवं ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विशेष सहयोग से ही ग्वालियर को 1300 करोड़ रूपए लागत के वेस्टर्न बायपास की सौगात मिली थी। उन्होंने कहा, खुशी की बात है कि वेस्टर्न बायपास के निर्माण के लिये टेंडर मंजूर हो चुके हैं। मानसून के बाद इसका काम शुरू हो जायेगा। सांसद कुशवाह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर संसदीय क्षेत्र विकास के नए सोपान तय कर रहा है। कुशवाह ने पार्टी कार्यालय हेतु जमीन दिलाने के लिये भी मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

ये भी पढ़े- Indore News: नए स्वरूप में निखरेगा इंदौर का ये तालाब, मंत्री और कलेक्टर ने जाना हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+