Indore News: नए स्वरूप में निखरेगा इंदौर का ये तालाब, मंत्री और कलेक्टर ने जाना हाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की परिकल्पना के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कनाड़िया में प्रस्तावित दौरे को लेकर शनिवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा के वार्ड क्रमांक 76 के कनाडिया में स्थित तालाब का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कलेक्टर आशीष सिंह एवं आयुक्त नगर पालिक शिवम वर्मा भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान मंत्री सिलावट द्वारा तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।

उन्होंने बताया कि, उक्त तालाब का गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण तैयारियां समयबद्ध तरीके से की जाए। इस अवसर पर उन्होंने तालाब की पाल से सफाई की समुचित व्यवस्था करने एवं आम जन के श्रमदान की रूपरेखा को लेकर निर्देश दिये। इसके पश्चात समीप ही कनाडिया में मुख्यमंत्री के सभा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये गए।
इसके पश्चात मंत्री सिलावट ने कनाडिया में ही इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 50 लाख रूपये की लागत से तैयार किये जा रहे अति प्राचीन अहिल्या बावडी का निरीक्षण किया और लोकार्पण हेतु शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष विश्वजीतसिंह सिसौदिया, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत इंदौर प्रियंका टैगोर, झोन प्रभारी प्रभात तिवारी, नितीश सिलावट, कमल पटेल, संजय शर्मा, दिलीपसिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी ओमनारायण बडकुल, तहसीलदार शेखर चौधरी सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।
सिंचाई परियोजना का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का तीन स्थानों पर कार्यों का शुभारंभ किया। 3046.99 करोड़ रूपये की इस परियोजना में सांवेर विधानसभा क्षेत्र के 189 गांवों को सिंचाई के लिए खेतों में पानी मिलेगा।
ग्राम कम्पेल, पिवडाय एवं पीपल्दा में कार्य शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री सिलावट ने कहा कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंओर विकास के कार्य हो रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के हर एक किसान के खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिये कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि, नर्मदा मैया मध्यप्रदेश ही नहीं राष्ट्र का गौरव है। हमारे राष्ट्र की आत्मा हमारे गाँव में बसती है। जल है तो कल है, जल है तो जीवन है। उन्होंने कहा कि यह अहिल्या माता का प्रताप है, जो उसी की बुनियाद पर नर्मदा का जल हर खेत को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान राऊ विधायक मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती, देवराज सिंह परिहार, रवि रावलिया, जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, वीनू चौधरी, मुरली व्यास, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर चौहान, ब्रजमोहन राठी सहित अन्य उपस्थित थे।
सिलावट ने बताया कि, इस परियोजना से पिवडाय में 1222 हेक्टेयर, कंपेल में 2136 हेक्टेयर तथा पीपल्दा में 1100 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। आगामी दो वर्षों में इस परियोजना का कार्य पूर्ण कराया जाकर किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना से सिंचाई के लिए 226 ग्राम लाभान्वित होंगे, जिसमें इंदौर जिले की खुड़ेल तहसील के 46 गांव, कनाडिया तहसील के 26 और सांवेर तहसील के 80 ग्रामों के किसानों के खेतों में पानी पहुँचेगा और यहां के किसान लाभान्वित होंगे।
ये भी पढ़े- MP News: CM मोहन यादव ने दी गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं, कैसे होती है काल गणना, बताया












Click it and Unblock the Notifications