'सीएए कानून की जरूरत नहीं', नोटिफिकेशन जारी होने पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने उठाए सवाल
CAA News MP: देश में केंद्र सरकार ने CAA यानी सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस कानून के जरिए बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को अब भारत में नागरिकता मिल जाएगी।
इस बिल को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ने बड़ा बयान दिया है। ग्वालियर में कॉंग्रेस सांसद अशोक सिंह ने कहाकि CAA के लागू होने और या ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह का CAA पर बोले नए कानून की जरूरत ही नही इसका प्रावाधान पहले से ही है। उसी के तहत पहले सरकारें नागरिकता देती रहीं हैं।
बंगाल और केरल सरकार द्वारा अपने राज्य में CAA कानून लागू नहीं किए जाने की बात पर कहा कि यह उनका अपना अधिकार है। किसी प्रावधान के तहत ही उन्होंने अपने राज्य में लागू नहीं होने दिया होगा।
गुना संसदीय सीट से अरुण यादव के चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर अशोक सिंह ने कहा कि अगर उनका मन है। अगर पार्टी टिकट दे तो जरूर लड़ना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़ने और सुरेश पचौरी के भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि यह उनका अपना निर्णय।जबकि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेसियों को राम विरोधी बताए जाने पर राज्यसभा सदस्य ने कहा श्री राम को कौन नहीं मानता।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications