सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में हंगामा, किसान ने खुद पर डाला केरोसीन
ग्वालियर। ग्वालियर के दौरे पर आए मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा में उस वक्त हंगामा हो गया। जब एक शख्स ने खुद पर केरोसीन डाल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि वो खुद को आग लगाता इससे पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद सभा स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

आत्मदाह की कोशिश करने वाला शख्स मुरैना का रहने वाला है। उसका आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसके खेत पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी बात से नाराज होकर उसने सीएम की सभा में आत्मदाह की कोशिश की।
मध्य प्रदेश: 2022 तक अनुसूचित जाति बहुल 1000 से ज्यादा गांव बनेंगे स्मार्ट, 159 करोड़ रुपए आएगा खर्चा
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर के फूलबाग मैदान में आयोजित भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान ये वाक्या हो गया। फिलहाल पुलिस ने आत्मदाह की कोशिश करने वाले किसान को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications