एमपी: मालिक के पास पहुंचा कार का ई-चालान तो हो गया लूट का खुलासा

ग्वालियर में ई-चालान की वजह से कार लुटेरे पकड़े गए हैं, चार साल पहले लूटी गई कार भी बरामद हुई है

ग्वालियर, 2 अक्टूबर। ग्वालियर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही कार का ई-चालान जब कार मालिक के पास पहुंचा तो उसने इस बात की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश की तो 4 साल पहले लूटी गई कार बरामद हो गई। इस के साथ ही पुलिस के हाथ दो लुटेरे भी लग गए।

gwalior

ग्वालियर में चल रही थी इंदौर के नंबर की कार
एक कार ग्वालियर में चल रही थी। इस कार पर इंदौर की एक कार की नंबर प्लेट लगी हुई थी। कार चालक द्वारा कई बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया। इस वजह से ग्वालियर पुलिस द्वारा e-challan कार मालिक के घर के पते पर भेज दिया गया लेकिन कार मालिक को जब e-challan मिला तो वह हैरान रह गया क्योंकि उसने तो कोई भी नियम का उल्लंघन नहीं किया था।

बार-बार चालान मिलने पर की पुलिस में शिकायत
कार चालक द्वारा यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने पर कार मालिक के घर चालान पहुंचने लगा। कार मालिक ने इस बात की शिकायत ग्वालियर पुलिस से की। कार मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी कार उसके पास है उसके द्वारा कोई भी यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाता है इसके बावजूद बार-बार उसके घर पर चालान भेजा जा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच की तो पकड़े गए कार लुटेरे
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया। पुलिस को जानकारी मिली कि जिस कार का ई-चालन बार-बार इंदौर पहुंच रहा है वह कार पड़ाव पर देखी गई है। पुलिस में पड़ाव इलाके में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर क्रेटा कार को बरामद कर लिया। पुलिस ने कार के साथ दो लोगों को भी पकड़ा।

4 साल पहले नोएडा से लूटी गई थी कार
पुलिस ने पूछताछ करते हुए जब पकड़े गए दोनों युवकों से कार के दस्तावेज मांगे तो वे कार के दस्तावेज नहीं दिखा सके। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह कार एक लाख रुपए में खरीदी थी। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता लगा कि बरामद की गई क्रेटा कार 4 साल पहले नोएडा से लूटी गई थी। रामेन्द्र नाम के शख्स ये यह कार हथियार की दम पर लूट ली गई थी।

पकड़े गए दोनों बदमाश हैं भोपाल के निवासी
पुलिस ने कार के साथ जिन दोनों बदमाशों को पकड़ा है वे दोनों बदमाश भोपाल के निवासी हैं। पकड़े गए बदमाशों कपिल साहू और नीलेश पुरी बताए गए हैं। फिलहाल पकड़े गए दोनों कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

https://hindi.oneindia.com/news/india/mahindra-harvard-mental-age-test-brilliant-indisputable-result-715875.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+