Gwalior News: किशोरी को बीयर पिलाकर दोस्त व उसके साथियों ने किया गैंग रेप, राजनीतिक परिवार से जुड़े हैं आरोपी
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
ग्वालियर में एक एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें आरोपियों ने पीड़िता को पहले बीयर पिला कर नशा कराया फिर उसके साथ गैंगरेप की इस वारदात को अंजाम दिया है। युवती जब होश में आई तब उसने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है।
पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। खास बात है कि आरोपी मुरैना जिले के एक राजनीतिक रसूख वाले व्यक्ति के रिश्तेदार हैं फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की ही रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को जानकारी दी की उसकी रामू कुशवाहा नाम के व्यक्ति से दोस्ती थी और रामू ने उसे मिलने के बहाने पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के वाटर प्लांट के पास बुलाया जहां उसके तीन और दोस्त सर्वेंद्र कुशवाहा छोटे खान और एक अन्य पहले से ही मौजूद थे। जहां आरोपियों ने पीड़िता को पहले बीयर पिलाकर नशा कराया और जब पीड़िता सुध खोने लगी तो आरोपियों ने उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया।
मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी इसके बाद पीड़िता को जब होश आया तो वह अपने घर पहुंची लेकिन डर के मारे किसी को कुछ बात नहीं पाई बाद में मामले की जानकारी परिजनों को दी गई और परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पीडिता ने पुलिस को पूरी जानकारी दी है.
दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और एस्ट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में अपराध हुआ पंजीबद्ध
शहर के पुरानी छावनी थाना इलाके में हुई दुष्कर्म की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीडिता की शिकायत पर रामू कुशवाहा, सर्वेंद्र कुशवाहा, छोटे खान और उसके एक अन्य साथी पर दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरोपियों ने पीड़िता को शिकायत करने पर दी है जान से मारने की धमकी
गैंगरेप की वारदात का शिकार हुई पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ गलत काम किया बल्कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है ऐसे में पीड़िता और उसका पूरा परिवार डर के माहौल में है।












Click it and Unblock the Notifications