Gwalior News: दबंगों ने घर में घुसकर भाई बहन के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर फैला दी दहशत
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक सनसनीखेज मामले की खबर आ रही है। जहां दबंगों ने एक घर में घुसकर दो लोगों को गोली मार दी।
Gwalior News: ग्वालियर में उस समय दहशत फैल गई जब हथियार बंद होकर पहुंचे दर्जनों बदमाशों ने एक घर के बाहर अचानक फायरिंग करना शुरू कर दी गई और घर में मौजूद भाई बहन को घर से बाहर निकाल कर न सिर्फ उनके साथ जमकर मारपीट की गई बल्कि गोली भी चलाई गई।
गनीमत यह रही की गोली सीधे किसी को नहीं लगी। भाई के पैर में गोरी के छर्रे लगे हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाई बहनों को अस्पताल पहुंचाते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क इलाके में सुबह-सुबह हथियारबंद होकर पहुंचे दो दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर न सिर्फ एक भाई बहन के साथ मारपीट की बल्कि जमकर फायरिंग भी की। इस घटना में घर में मौजूद महिला संजू पाल और उसके भाई सौरभ पाल के पैर में गोली के छर्रे लगे हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए विवेचना शुरू करती है।
एक रोज पूर्व बाइक टकराने पर हुआ था झगड़ा
ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क इलाके की रहने वाली संजू पाल और सौरभ पाल का एक रोज पूर्व इलाके के ही रहने वाले रवींद्र, हरिओम और बालवीर से झगड़ा हुआ था।झगड़ा बाइक से टक्कर लगने के कारण हुआ था और इसकी सूचना महिला द्वारा पुलिस को भी दी गई थी।
जिससे नाराज बदमाशों ने आज सुबह महिला संजू पाल के घर पर दस्तक दी और दरवाजा खुलते ही उन्होंने जमकर महिला और उसके भाई से मारपीट करना शुरू कर दी और भागते-भागते फायरिंग भी की जिसमें दोनों घायल हुए हैं। भाई के पैरों में जहां गोली के छर्रे लगे हैं। तो वही महिला को भी मामूली चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है और विवेचना शुरू कर दी है आरोपी अभी फरार बताए गए हैं।
बदमाशों का इलाके में है दबदबा
घटना में गोली लगने से बाल बाल बच्ची संजू पाल का कहना है, कि आरोपियों का इलाके में दबदबा है। आए दिन उनके साथ किसी न किसी के साथ मारपीट की जाती है। बीते रोज बाइक की टक्कर पर झगड़ा होने पर उन्होंने पुलिस को भी जानकारी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने आज इस वारदात को अंजाम दिया।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications