चुनावी साल है, जुमलेबाज आएंगे और कहानियां सुनाएंगे, झूठ बोलेंगे पर इनके बहकावे में नहीं आना: कैलाश विजयवर्गीय

Gwalior Jan Ashirwad Yatra: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा की सरकार ने आपकी वोट की ताकत की वजह से मध्यप्रदेश में 18 सालों में प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। इसलिए चुनावी साल हैं, फिर से जुमलेबाज आएंगे, मनगढ़ंत कहानियां सुनाएंगे, दाना डालेंगे और झूठ बोलेंगे लेकिन इस फरेबबाजों के बहकावे में मत आना। इसलिए आगामी चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश और देश में भाजपा सरकार का नारा बुलंद कीजिए और कमल का फूल खिलाइए।

BJP के राष्टीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता प्रभात झा, प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा एवं सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने मंगलवार को भितरवार में जन आशीर्वाद यात्रा के पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए क इससे पहले यात्रा डबरा से शुरू हुई और भितरवार पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

BJP Jan Ashirwad Yatra started Gwalior-Chambal division, Kailash Vijayvargiya participated

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब माता-बहनों के दर्द को समझकर उज्ज्वला योजना लेकर आए, जिसके सहारे आज करोडों माता-बहनों को चूल्हे के आगे आंसू नहीं बहाने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एक ऐसा ही संवेदनशील हृदय रखते हैं, जो गरीबी क्या होती है उसे महसूस भी करते हैं और उसके निवारण के लिए दिन-रात प्रयासरत भी रहते हैं। जिस घर में बेटी जवान हो जाती है उस घर में माता-पिता को रातों में नींद नहीं आती है लेकिन इस परेशानी को समझते हुए हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चालू की, जिससे अब गरीब माता-पिता बिना किसी सोच विचार के अपनी बेटियों का विवाह धूमधाम से कर सकते हैं।

Recommended Video

    चुनावी साल है, जुमलेबाज आएंगे और कहानियां सुनाएंगे, झूठ बोलेंगे: कैलाश विजयवर्गीय
    BJP Jan Ashirwad Yatra started Gwalior-Chambal division, Kailash Vijayvargiya participated

    विजयवर्गीय ने कहा कि हमारी बहनें अपने हाथ खर्चे के लिए चंद्र रूप्यों के लिए दूसरों के आगे हाथ ना फैलाएं इस परेशानी को भी मुख्यमंत्री ने समझा और उनके लिए लाडली बहना योजना लेकर आए। अब उन बहनों को 1000 प्रति महीना मिल रहा है और आने वाले समय में यह 1000 बढ़कर 3000 हो जाएगा। ऐसी अनेक योजनाएं हैं जो गरीबों का जीवन बदलने वाली है। इस पर आप स्वयं विचार कीजिए और भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस शासनकाल की तुलना कीजिए। किसी के भी झूठे बहकावे में मत मत आना, चुनावी साल है सब आएंगे मनगढ़ंत कहानी सुनाएंगे झूठ बोलेंगे लेकिन आप सतर्क रहना। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सब का साथ सबका विकास करके सबका विश्वास जीतने वाली पार्टी है। इसलिए आगामी चुनाव में एक बार फिर से प्रदेश और देश में भाजपा सरकार का नारा बुलंद कीजिए और कमल का फूल खिलाइए।

    BJP Jan Ashirwad Yatra started Gwalior-Chambal division, Kailash Vijayvargiya participated

    पार्टी को जिताने के लिए घर-घर जाकर पहुंचाना होगा सरकार का विकास कार्यः प्रभात झा

    पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा ने कहा कि बीजेपी के विकास कार्यों की जानकारी को घर-घर तक पहुंचने का कार्य भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी को करना है और प्रदेश में एकतरफा कमल का फूल खिलाना है। क्योंकि जब पूरी ताकत से बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता बीजेपी के विकास कार्यों की फहरिस्त लेकर जब घर-घर जाएगा और लोगों को बताया तो कोई भी ताकत प्रदेश में पांचवीं बार भाजपा की सरकार बनने से नहीं रोक सकती। पांचवीं बार बीजेपी की सरकार बनेगी तब वो नजारा कुछ और होगा। जब हम पूरे बहुमत में होंगे तो विकास कार्यों की रफ्तार भी बढ़ेगी इसलिए आप घर-घर जाइए और भारतीय जनता पार्टी के विकास योजनाओं के बारे में बताइए।

    भारत माता का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से सबक सिखाएंः डॉ नरोत्तम मिश्रा

    प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक गलत वोट पड़ जाता है तो उसके परिणाम बहुत दूर तक भुगतने पड़ते हैं। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने सरकारी योजनाओं पर ताले डालने का काम किया है। आप सब भली-भांति जानते हैं कि जितने काम 10 साल में हुए हैं उतने काम पहले कभी नहीं हुए हैं। इसलिए गलत आदमी एवं गलत पार्टी को हटाइए और सही पार्टी के सही व्यक्ति को चुनिए। सही वोट की क्या ताकत होती है, मैं आपको बताता हूं। जब केंद्र में कांग्रेस और मनमोहन सिंह की सरकार होती थी तो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था और जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई, भाजपा की सरकार आई तो पाकिस्तान भीख मांग रहा है, ये होती है वोट की ताकत। जब सही व्यक्ति, सही जगह पर होता है तो कश्मीर क्या वह चांद पर भी झंडा फहरा देता है।

    BJP Jan Ashirwad Yatra started Gwalior-Chambal division, Kailash Vijayvargiya participated

    मिश्रा ने कहा कि भाजपा के डर के मारे सभी लुटेरे इकट्ठे हो गए हैं और एक नया दल बना लिया है। उन्हें सिर्फ अपनी-अपनी ब्रांडिंग की फिक्र है। घमंडिया एलांएस के नेताओं की डर के मारे स्थिति ऐसी हो गई है, जैसे सीता माता के स्वयंवर के समय तमाम राज्यों के राजाओं की धनुष तोड़ने के समय हो गई थी। जब उन राजाओं से एक-एक करके धनुष नहीं तोड़ा गया तो वे सब इकट्ठे होकर धनुष तोड़ने के लिए तैयार हो गए थे तो किसी ने कहा की धनुष टूट भी गया तो सीता माता से विवाह कौन करेगा। ऐसे में वह कहने लगे कि पहले धनुष तोड़ लें फिर सोचेंगे, फिर आपस में बाहुबल से डिसाइड कर लेंगे। उस समय सीता माता खतरे में थी और आज इन इंडिया अलाइंस के लोगों कारण भारत माता खतरे में है। इसलिए आप अपने वोट की ताकत को पहचानो, कभी भी जाति, धर्म, भाई-भतीजा बाद के नाम पर वोट मत करो। पार्टी को पहचानो, सच बोलने वाली पार्टी को चुनो और वह पार्टी है भाजपा, क्योंकि भाजपा जो कहती है वह करती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+