Amit shah: अमित शाह ने सिंधिया के महल में पहुंचकर विजिटर बुक में लिखा ये खास संदेश
अमित शाह ने सिंधिया महल में पहुंचकर विजिटर बुक में लिखा खास संदेश, अमित शाह का संदेश बना लोगों के बीच चर्चा का विषय, अमित शाह का संदेश सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, आप भी पढ़िए अमित शाह का ये खास संदेश
Amit shah ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल में पहुंचकर म्यूजियम में रखी हुई विजिटर बुक में एक ऐसा खास संदेश लिखा जिसे पढ़कर सिंधिया घराने की शान में चार चांद लग गए हैं। अमित शाह द्वारा लिखा गया यह संदेश तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। अमित शाह सिंधिया के महल जयविलास पैलेस पहुंचे थे। यहां उन्होंने म्यूजियम में रखी हुई विजिटर बुक में अपना खास संदेश लिखा।

जय विलास पैलेस पहुंचे थे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां नए एयर टर्मिनल के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस भी पहुंचे। जय विलास पैलेस में अमित शाह का शाही स्वागत किया गया। महल की रानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने अमित शाह की अगवानी की।

अमित शाह ने देखा सिंधिया महल में स्थित म्यूजियम
अमित शाह ने सिंधिया महल में स्थित म्यूजियम को देखा। इसके साथ ही उन्होंने म्यूजियम में 'गाथा स्वराज की' प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन भी किया। उन्होंने मराठा साम्राज्य की शौर्य गाथा को इस प्रदर्शनी के माध्यम से देखा और जाना। इसके साथ ही उन्होंने महल की खूबसूरती को भी देखा।

विजिटर बुक में लिखा खास संदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का महल और म्यूजियम घूमने के बाद म्यूजियम में रखी हुई विजिटर बुक में अपना खास संदेश लिखा। गृह मंत्री अमित शाह ने चेयर पर बैठकर तसल्ली से विजिटर बुक में एक सुंदर संदेश लिखा। जब अमित शाह इस संदेश को लिख रहे थे तो वहां मौजूद हर कोई शख्स यह जानना चाहता था कि आखिर अमित शाह द्वारा विजिटर बुक में क्या संदेश लिखा गया है।

बेहद खास रहा अमित शाह का संदेश
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिखा गया संदेश उनके जाने के बाद जब पढ़ा गया तो सिंधिया घराने के बारे में लिखे गए इस संदेश को पढ़कर महल का मौजूद हर शख्स गौरव की अनुभूति करने लगा। अमित शाह का यह संदेश महल की विजिटर बुक से निकलकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अमित शाह द्वारा लिखे गए संदेश को भी पढ़ लीजिए
"वीर मराठा योद्धा श्री महादजी सिंधिया के वंशजों द्वारा बनाया सिंधिया साम्राज्य और उनके सत्ता केंद्र पर मराठा और छत्रपति शिवाजी महाराज से लेकर अट्टक से कटक तक फैली हिंदवी स्वराज्य का संग्रहालय देखकर गौरव की अनुभूति हो रही है।
महादजी सिंधिया द्वारा पानीपत के युद्ध जो हिंदवी स्वराज खतम हो गया था, उसे फिर स्थापित किया, उनकी यह वीर गाथा सदियों तक ' स्वराज ' और ' स्वधर्म ' का संदेश देती रहेगी।
धन्यवाद"
अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार।












Click it and Unblock the Notifications