Gwalior: अंबेडकर महाकुंभ में CM शिवराज ने किया छात्रावासों का लोकार्पण, 3 योजनाओं में स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय आयोजन में ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग ₹61 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत के बालक एवं बालिका छात्रावास भवनों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

ग्वालियर में हुए अंबेडकर महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नई सौगातों का ऐलान किया है। सामाजिक समरसता और समाज के कमजोर वर्ग के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत शिवराज कैबिनेट के आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों की मौजूदगी रही।
सीएमशिवराज सिंह चौहान ने राज्य स्तरीय आयोजन में ग्वालियर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग ₹61 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत के बालक एवं बालिका छात्रावास भवनों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। साथ ही पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, संत रविदास को रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विशेष परियोजना के तहत प्रतीक स्वरूप कुल 10 हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया।
ग्वालियर मेला परिसर में आयोजित इस महाकुंभ में ग्वालियर चंबल संभाग से पहुंचे हजारों लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री चौहान ने 61 करोड़ से अधिक की सौगात दी। साथ ही हर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा का भरोसा दिलाया। ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान राजमाता विजयराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा से पहले प्रेस्टीज कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने जनसेवा मित्रों से मुलाकात कर लाडली बहना योजना योजना सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाने के लिए प्रतिबद्धता से काम करने को कहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सरकार और जनता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। कोई भी पात्र हितग्राही सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित ना रहे यह जनसेवा मित्रों की जिम्मेदारी है।
इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंबेडकर महाकुंभ में पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के काम बताने के साथ नई प्राथमिकता और योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रभु राम चौधरी, मंत्री मीना सिंह, मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, महापौर शोभा सिकरवार जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह जाटव सहित राज्य शासन के विभिन्न निगम एवं मंडल के उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications