Aditi Yadav Row: 'अहीरों से गाली सुनने पड़ेगी', सपा पार्टी पर रोली तिवारी का बड़ा हमला, कौन है मनुरोजन?

Aditi Yadav Row: सपा प्रमुख अखिलेश की बेटी अदिति यादव के नाम पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर प्रदेश में विवाद छिड़ा हुआ है तो वहीं पार्टी की पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा ने सपाइयों के बर्ताव पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जमकर अखिलेश यादव और डिंपल पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा था कि 'अपनी बेटी पर आई थी तो बहुत बुरा लगा लेकिन जब आपकी ही पार्टी के लोग महिला कार्यकर्ताओं पर अश्लील फब्तियां कसते थे तो आप क्यों चुप रहते थे? तब किसी पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जाता था।' उनकी इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

Aditi Yadav Row

तो वहीं एक बार फिर से रोली तिवारी मिश्रा ने सपा पार्टी को लेकर ऐसा कुछ बोला है जिसने पूरी पार्टी के बर्ताव पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बार तो उन्होंने अखिलेश यादव के सलाहकार को ही कटघरे में खड़ा किया है।

'राजनीति करनी है तो अहीरों से गाली सुनने पड़ेगी'

उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'अखिलेश यादव जी का एक सलाहकार है और जाति से ठाकुर है, जब मैं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता थी और मुझे सपाई हिस्ट्रीशीटर मनुरोजन यादव ने गालियां दीं तो मैंने उसे बोला कि ये सब बर्दाश्त नहीं है मैं FIR करूंगी तो उसने कहा कि सपा में राजनीति करनी है तो अहीरों से **** कहने की आदत डलवा लो पंडिताइन।'

Aditi Yadav Row

मनुरोजन यादव है सपा प्रमुख का करीबी

आपको बता दें कि रोली ने जिस मनुरोजन यादव का नाम लिया है, उसका नाम साल 2016 में तब सुर्खियों में आया था जब उस पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा था। इसके बाद र समाजवादी पार्टी ने उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया था। वह गोरखपुर से है और पार्टी के अंदर काफी ऊंची पकड़ रखता है।'

मनुरोजन पर कई अपराधिक मामले दर्ज

उसके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज है, गौरखपुर के चर्चित चौरी चौरा अग्निकांड(साल 2022) में भी वो नामजद रहा है। अदिति यादव वाले मामले में उसने भी भाजपा को ही जिम्मेदार ठहराया है और इसी वजह से वो एक बार फिर से चर्चा में आ गया, जिस पर अब रोली तिवारी ने हमला बोला है।

Roli Tiwari Mishra

रोली तिवारी ने क्या आरोप लगाए थे?

रोली तिवारी मिश्रा का दावा था कि 'उन्होंने अखिलेश यादव की एक फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद मनुरोजन यादव ने उनके लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था लेकिन तब उनकी पार्टी में एक भी नहीं सुनी गई थी। रोली ने आरोप लगाया था कि उन्हें उनके ब्राह्मण उपनाम की वजह से निशाना बनाया जाता था।

Roli Tiwari Mishra

सपा से क्यों बाहर किया गया था रोली तिवारी को?

सपा की पूर्व प्रवक्ता और आगरा की रहने वाली रोली तिवारी ने साल 2023 में पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों का विरोध किया था और खुलकर अखिलेश यादव से सवाल किए थे, जिसकी वजह से पार्टी ने उन्हें 16 साल के लिए बाहर कर दिया गया था।

Roli Tiwari Mishra

क्या है अदिति यादव का विवादित मामला?

9 जून को एक पोस्ट वायरल हुई थी जिसमें कहा गया कि 'सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति घर से 7 करोड़ रुपये चुराकर अपने मुस्लिम दोस्त लामिदी के साथ नाइजीरिया भाग गई।' ये पोस्ट पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद थी, बवाल मचने के बाद अब मामला कोर्ट पहुंच चुका है और तथाकथित आरोपी लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया है लेकिन इस बात को लेकर बयानबाजी नहीं रूक रही।

यह पढ़ें: Aditi Yadav: 'हमें तो बंद कमरे में निपटाया, बेटी पर आई तो तड़प उठे', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली मिश्रा कौन?
यह पढ़ें: Aditi Yadav: 'हमें तो बंद कमरे में निपटाया, बेटी पर आई तो तड़प उठे', अखिलेश पर भड़कने वाली रोली मिश्रा कौन?
यह पढ़ें: Aditi Yadav Row: 'मुस्लिम दोस्त संग भागी' विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा-पहले ही एक्शन लेना था?
यह पढ़ें: Aditi Yadav Row: 'मुस्लिम दोस्त संग भागी' विवाद पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किसे कहा-पहले ही एक्शन लेना था?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+