वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने किए विशेष इंतजाम, श्रीलंका में बवाल के बाद भारतीय बोर्ड ने उठाया बड़ा कदम
Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका के दांबुला मैदान पर भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच मैच के बाद हुए विवाद ने क्रिकेट जगत में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस घटना के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बेहद संजीदा और बड़ा कदम उठाते हुए अपने 15 वर्षीय युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए एक विशेष प्रोटोकॉल तैयार किया है। यूके और आयरलैंड दौरे पर ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा रखने का प्रयास किया जाएगा।
श्रीलंका से आने के बाद वैभव सूर्यवंशी को आगामी यूके और आयरलैंड दौरे के लिए रवाना होना है, जहां वे भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। उनकी बेहद कम उम्र और श्रीलंका में मैदान पर उपजे हालिया तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए बीसीसीआई ने इस बार उनके यात्रा प्रोटोकॉल और लॉजिस्टिक्स में कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला किया है, पैरेंट्स उनके साथ जाएंगे।

अकेले सफर नहीं करेंगे
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि नियर राष्ट्रीय टीम में 14-15 साल के खिलाड़ी का होना बेहद दुर्लभ है। कई दशकों बाद भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी जैसा असाधारण प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिला है। इससे पहले इतनी कम उम्र में सचिन तेंदुलकर ने भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई थी। ऐसे में इतनी कम उम्र के खिलाड़ी के लिए सीनियर टीम के माहौल में खुद को ढालना आसान नहीं होता और कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए हमने वैभव के साथ एक अभिभावक जैसी मौजूदगी सुनिश्चित करने का फैसला किया है। टीम के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ वयस्क हैं, ऐसे माहौल में किसी 14 वर्षीय खिलाड़ी के लिए सहज महसूस करना बेहद जरूरी है। हमारा मानना है कि इससे वैभव को टीम के वातावरण में जल्दी घुलने-मिलने में मदद मिलेगी और उनके सामने आने वाली कई व्यावहारिक व मानसिक चुनौतियां भी काफी हद तक कम हो जाएंगी।
अनुशासन और सुरक्षा पर बोर्ड का कड़ा रुख
श्रीलंका के खिलाड़ी को धक्का देने की घटना के बाद मैच रेफरी ने वैभव पर भारी जुर्माना लगाने की सिफारिश की है, जिससे बोर्ड उनके व्यवहार को लेकर भी सतर्क है। इस विशेष इंतजाम के जरिए बीसीसीआई न सिर्फ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है बल्कि उन्हें खेल के कड़े अनुशासन के बारे में भी सिखाना चाहता है।
यूके का यह दौरा वैभव सूर्यवंशी के करियर के लिए एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है जहां की तेज और पिचों पर उनका असली इम्तिहान होना है। ऐसे में बीसीसीआई द्वारा किया गया यह विशेष और अनोखा इंतजाम उन्हें बिना किसी मानसिक तनाव के सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगा।













Click it and Unblock the Notifications