₹304cr खरीद, ₹1260 करोड़ में बेचा! किसने खरीदा सुभाष चंद्रा का दिल्ली वाला लग्जरी बंगला, कितनी है संपत्ति

Subhash Chandra: भारतीय बिजनेस और मीडिया जगत से इस समय की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के चेयरमैन और मीडिया टाइकून डॉ. सुभाष चंद्रा का दिल्ली वाला आलीशान बंगला बिक गया है। दिल्ली के सबसे महंगे और रसूखदार इलाके लुटियंस दिल्ली में हुई इस डील को देश के इतिहास के सबसे महंगे रियल एस्टेट सौदों में से एक माना जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों और PTI की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष चंद्रा का यह बंगला पूरे ₹1,260 करोड़ में बिका है।

दिलचस्प बात यह है कि सुभाष चंद्रा ने 2015 में ₹304 करोड़ में ये बंगला खरीदा था, अब उन्होंने चार गुना ज्यादा कीमत पर ये प्रोपर्टी बेची है। इस खबर के सामने आते ही हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इतनी भारी-भरकम रकम चुकाकर देश की इस सबसे प्राइम प्रॉपर्टी को किसने खरीदा है? इंटरनेट पर लोग ये भी सर्च कर रहे हैं कि सुभाष चंद्रा की कुल संपत्ति कितनी है और उनके मौजूदा बिजनेस नेटवर्क कितना फैला हुआ है। आइए इन डिटेल्स पर नजर डालें।

Subhash Chandra Net Worth

आखिर किसने खरीदा ₹1,260 करोड़ का यह बंगला?

PTI रिपोर्ट के मुताबिक लुटियंस दिल्ली के भगवान दास रोड पर स्थित इस करीब 3 एकड़ (सटीक कहें तो 2.8 एकड़) में फैले बंगले को दिल्ली के ही एक बड़े प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार ने खरीदा है। हालांकि इस हाई-प्रोफाइल ट्रांजैक्शन की गोपनीयता बनाए रखने के लिए खरीदार परिवार के नाम का आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है।

प्रॉपर्टी बाजार के सूत्रों और इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के पैसे का ट्रांसफर और सभी कानूनी औपचारिकताएं दिसंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएंगी। दिलचस्प बात यह है कि सुभाष चंद्रा ने इस प्रॉपर्टी को साल 2015 में करीब ₹304 करोड़ में खरीदा था। इस लिहाज से देखा जाए तो महज 11 सालों के भीतर इस बंगले की कीमत चार गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है, जिससे उन्हें बंपर मुनाफा हुआ है।

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनर, इतनी हुई कमाई कि डॉलर से 3 बार लपेट दें धरती
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनर, इतनी हुई कमाई कि डॉलर से 3 बार लपेट दें धरती

लुटियंस बंगला जोन क्यों है देश का सबसे महंगा इलाका?

कनॉट प्लेस और इंडिया गेट के बेहद नजदीक स्थित लुटियंस बंगला जोन (LBZ) को भारत का 'पावर कॉरिडोर' कहा जाता है। लगभग 28 वर्ग किलोमीटर में फैले इस बेहद सुरक्षित इलाके में कुल मिलाकर केवल 3,000 के करीब बंगले हैं। इनमें से ज्यादातर बंगलों में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज, बड़े डिप्लोमैट्स और शीर्ष सरकारी अधिकारी रहते हैं।

इस पूरे जोन में सिर्फ 600 संपत्तियां ही ऐसी हैं जो निजी तौर पर देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों के पास हैं। यहां जमीन की उपलब्धता बेहद सीमित है और कंस्ट्रक्शन को लेकर बेहद कड़े नियम हैं। यही वजह है कि यहां की संपत्तियों की कीमत आसमान छूती है। इसी इलाके में भगवान दास रोड पर ही टिहरी गढ़वाल के महाराजा मनुजेंद्र शाह का भी 3.2 एकड़ का एक बंगला ₹1,000 करोड़ से अधिक की कीमत पर बिकने के लिए चर्चा में है।

Zee News और एस्सेल ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा की नेट वर्थ कितनी है? (Subhash Chandra Net Worth)

भारत में प्राइवेट सैटेलाइट टेलीविजन की शुरुआत करने वाले डॉ. सुभाष चंद्रा के बिजनेस नेटवर्क और कुल संपत्ति की बात करें तो वित्तीय डेटा ट्रैक करने वाली ग्लोबल वेबसाइट्स के मुताबिक साल 2026 में उनकी अनुमानित नेट वर्थ $2.1 बिलियन (यानी ₹17,500 करोड़ रुपए से अधिक) है।

हालांकि पिछले कुछ सालों में उनके ग्रुप पर कर्ज के दबाव और कानूनी विवादों के कारण उनकी व्यक्तिगत संपत्ति के नेट वैल्यू में उतार-चढ़ाव जरूर आया है, लेकिन कॉर्पोरेट जगत में उनका दबदबा आज भी कायम है।

सुभाष चंद्रा मुख्य रूप से एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के मुखिया हैं, जिसके तहत कई नामी कंपनियां और संपत्तियां आती हैं।

  • जी एंटरटेनमेंट (ZEE): वह इस दिग्गज मीडिया कंपनी के संस्थापक हैं और फिलहाल इसके 'चेयरमैन एमेरिटस' (Chairman Emeritus) के पद पर हैं। इसका बिजनेस दुनिया के 170 से अधिक देशों में फैला है।
  • जी मीडिया (Zee Media): इसी कंपनी के तहत देश का प्रमुख और लोकप्रिय हिंदी समाचार चैनल 'जी न्यूज' (Zee News) और कई अन्य क्षेत्रीय न्यूज चैनल संचालित होते हैं।
  • डिश टीवी और सिटी नेटवर्क: देश के केबल और डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेक्टर में बड़ा नाम कमाने वाली डिश टीवी (Dish TV) और सिटी नेटवर्क (Siti Networks) इसी ग्रुप का हिस्सा रहे हैं।
  • एंटरटेनमेंट पार्क: उन्होंने मनोरंजन के क्षेत्र में देश का पहला एम्यूजमेंट पार्क 'एसेल वर्ल्ड' (Essel World) और 'वाटर किंगडम' मुंबई में स्थापित किया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+