Gwalior news: एयरफोर्स स्टेशन के वॉच टावर पर ड्यूटी दे रहे संतरी ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के वॉच टावर पर ड्यूटी दे रहे जवान ने की खुदकुशी, इंसास रायफल से मारी गोली, महाराजपुरा थाना पुलिस ने शुरु की जांच

Gwalior में स्थित एयरफोर्स स्टेशन के वॉच टावर पर ड्यूटी दे रहे एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना का पता सोमवार की सुबह उस वक्त लगा जब ड्यूटी बदली के लिए दूसरा जवान वॉच टावर पर पहुंचा था। घटना की जानकारी मिलने पर एयर फोर्स के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही महाराज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

gwalior

ड्यूटी देने वॉच टावर पर गए थे जसमुंदा सिंह
एयरफोर्स में नायक के पद पर पदस्थ जसमुंदा सिंह सोमवार की रात को अपनी ड्यूटी के लिए वॉच टावर पर तैनात थे। सोमवार की सुबह जब ड्यूटी की बदली करने के लिए दूसरा जवान वॉच टॉवर पर पहुंचा तो यहां जसमुंदा सिंह की डेड बॉडी पड़ी हुई थी।

ब्रजेन्द्र सिंह ने दी अधिकारियों को जानकारी
ड्यूटी पर पहुंचे जवान ब्रजेन्द्र सिंह ने जसमुंदा सिंह के शव को देखा तो उन्होंने इस बात की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने पर एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महाराजपुरा थाना पुलिस को सूचित किया गया। महाराडपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर लिया।

पंजाब के रहने वाले थे जसमुंदा सिंह
जसमुंदा सिंह पंजाब के रहने वाले थे। जसमुंदा सिंह के सिर में गोली लगी हुई है और उनके पास ही उनकी इंसास राइफल पड़ी मिली है। प्रथम दृष्टया पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुट गई है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+