इंस्टाग्राम का 'ख़ूनी नशा', जेठ से अवैध संबंध में मर्डर... ऐसे पति की कातिल बन गई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि आरोपी पत्नी को एडवांस पति चाहिए था पर मृतक सोशल मीडिया चलाना नहीं जानता था, जो उसकी मौत की वजह बन गई‌ है।

मामला देहात के उटिला थाना क्षेत्र का है। जहां ग्राम बोगीपुरा में रोड किनारे खेत में बने कुएं में एक युवक की लाश देखी गई थी। सूचना पर उटीला थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की लाश को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की थी।

Bloody addiction of social media in Gwalior

जिसमें एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। शुरुआती जांच में ही युवक की हत्या होना जाहिर हो चुका था, जिसके बाद पुलिस ने हर एंगल से तफ्तीश शुरू की।

इस हत्याकांड में सबसे बड़ी बात यह थी कि मृतक की पहचान नहीं थी, क्योंकि पत्थर से उसका सिरल कुचल दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के जिले के साथ ही सभी थानों को सूचना दे दी थी। इसके बाद ई-रक्षक ऐप के माध्यम से हुलिए के आधार पर मृतक की पहचान महावीर शरण कौरव के रूप में हुई‌।

जिसके बाद मृतक के परिजन को सूचना दी गई लेकिन घर वालों पर पुलिस का श़क तब गहरा गया जब मृतक की पत्नी ने बार-बार पूछने के बाद भी अपने ही पति को पहचानने से इनकार कर रही थी।

ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएम शियाज ने जानकारी दी की मामले में पत्नी पर शक होने पर पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाइल को चेक किया तो मोबाइल पूरा फॉर्मेट मिला, जिससे शक और गहराता गया। जब आरोपी पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई है।

आरोपी महिला ने बताया कि उसने पति के ममेरे भाई के साथ पति की हत्या करने के लिए साजिश रची। उसके बाद ममेरे भाई ने युवक को नशा करने के बहाने खेत पर बुलाया और उसके बाद पति को मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+