Gwalior News: आम आदमी पार्टी आज ग्वालियर से करेगी चुनावी शंखनाद, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री करेंगे रैली
Gwalior News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी भी इस बार पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी में है। ग्वालियर में आज 1 जुलाई को पार्टी की बड़ी रैली होने वाली है। पहले यह रैली 25 जून को होनी थी। लेकिन प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने के बाद अब रैली आज होगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को ग्वालियर में मेला ग्राउंड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में मध्य प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों के एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर शनिवार शाम 3.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां पार्टी की सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल सहित अन्य नेताओं से चर्चा करेंगे। पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल शाम 4 बजे मेला स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के अलग - अलग क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआज करेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल शाम 5 बजे तक जनसभा में रहेंगे। जबकि शाम 5.30 बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। महारैली की तैयारियों में जुटे पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल 1 जुलाई को होने वाली जनसभा में एमपी विधानसभा चुनाव में जीतने पर दिल्ली और पंजाब के डेवलपमेंट का फार्मूला लागू किए जाने की चुनावी घोषणा कर सकते हैं। साथ ही पार्टी के एमपी विधानसभा चुनावों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी जनसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications