ग्वालियर में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी कर रहा है यह चोर, तस्वीरें हुई सीसीटीवी में कैद
ग्वालियर में एक चोर महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स चोरी कर रहा है, चोर सीसीटीवी में भी कैद हुई है
ग्वालियर, 5 सितंबर। ग्वालियर में इन दोनों एक चोर की वजह से महिलाएं काफी परेशान हैं। यह चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवर या कोई सामान नहीं चुराता है बल्कि यह चोर तो महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी कर लेता है। चोर की नजर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स पर ही होती है। रात के अंधेरे में मौका देखते ही चोर पलक झपकते ही महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर ले जाता है।

गोसपुरा इलाके में हो रही है चोरी की वारदात
महिलाओं के अंडर गारमेंट्स लगातार चोरी हो रहे हैं। महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी होने की वजह से महिलाएं बहुत परेशान हैं। पूरा मामला ग्वालियर के गोसपुरा इलाके का है। यहां रोज किसी न किसी महिला के घर से उसके अंडर गारमेंट्स चोरी हो रहे हैं। चोर बड़े ही शातिर तरीके से महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चुरा रहा है।
Recommended Video

शर्म की वजह से महिलाएं नहीं करवाती रिपोर्ट दर्ज
महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी होने की कई घटनाएं गोसपुरा में हो चुकी हैं लेकिन अंडर गारमेंट्स चोरी होने की शिकायतें महिलाएं थाने लेकर नहीं पहुंच रही हैं। शर्म की वजह से महिलाएं इस चोरी को नजरअंदाज कर देती हैं। अंडर गारमेंट्स की शिकायत थाने में करने में संकोच महसूस करती है।

चोर अंडर गारमेंट्स चुराते हुए सीसीटीवी में हुआ कैद
बीती रात अंडर गारमेंट्स चुराने वाला चोर भगत सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर में दाखिल हो गया। चोर ने यहां से भगत सिंह की पत्नी के अंडर गारमेंट चुरा लिया और घर से बाहर निकल गया। खास बात यह रही कि चोर की यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे खुलासा हो गया कि एक चोर इस तरह से महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी कर रहा है।

ग्वालियर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
भगत सिंह ने इस बात की शिकायत ग्वालियर थाने में की जिसके बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाला चोर कॉलोनी का लड़का बताया गया है जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications