ग्वालियर के फूलबाग मैदान में होगा 75 साल पुरानी रामलीला का आयोजन, तैयारियां शुरू
ग्वालियर के फूलबाग मैदान में होगी 75 साल पुरानी रामलीला, दीनदयाल नगर और मुरार में भी होगा रामलीला का मंचन
ग्वालियर, 21 सितम्बर। ग्वालियर शहर में पिछले कई सालों से भव्य रामलीला का आयोजन होता आ रहा है। शहर के छत्री मंडी मैदान में बीते 75 सालों से रामलीला होती आ रही है लेकिन इस साल यह रामलीला छत्री मंडी मैदान के बजाय फूलबाग मैदान में आयोजित की जाएगी। रामलीला के मंचन के लिए पिछले दिनों फूलबाग मैदान में भूमिपूजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ था। इसके अलावा शहर के दीनदयाल नगर और मुरार इलाके में भी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है।

75 साल पुरानी है छत्री मंडी की रामलीला
शहर के छत्री मंडी मैदान में बीते 75 सालों से भव्य रामलीला का आयोजन किया जाता रहा है। इस रामलीला को देखने के लिए ग्वालियर शहर समेत दूरदराज इलाकों से भी लोग छत्री मंडी मैदान पहुंचते हैं और रामलीला का आनंद लेते हैं लेकिन इस साल यह रामलीला छत्री मैदान में आयोजित नहीं की जाएगी बल्कि इस साल रामलीला आयोजन स्थल बदल दिया गया है।

फूलबाग मैदान में आयोजित होगी रामलीला
बीते 75 साल से छत्री मंडी में होने वाली रामलीला का इस बार स्थान बदल दिया गया है। इस साल छत्री मंडी मैदान की रामलीला फूलबाग मैदान में आयोजित की जाएगी। फूलबाग मैदान में इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। फूलबाग मैदान में ढाई हजार दर्शकों के बैठने के लिए मैदान को तैयार किया जा रहा है। रामलीला का स्वरूप हर साल की तरह इस साल भी काफी भव्य रहेगा।

रामलीला के दौरान लगाई जाएंगी झांकियां
फूलबाग मैदान में रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला मंचन के लिए मंच बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक मंच अलग से झांकियों के लिए बनाया जाएगा। इस बार रामलीला में केवट संवाद के लिए जलविहार को चयनित किया गया है। इस बार का केवट संवाद का मंचन जल विहार में किया जाएगा।

दीनदयाल नगर के रामलीला मैदान में भी होगी रामलीला
फूलबाग मैदान के अलावा शहर के दीनदयाल नगर में स्थित रामलीला मैदान में भी रामलीला का आयोजन किया जाएगा। यहां पर पिछले 14 सालों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला 26 सितंबर से शुरू होगी। रामलीला को लेकर दीनदयाल नगर और उसके आसपास के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

मुरार स्थित रामलीला मैदान में भी होगा रामलीला का मंचन
दीनदयाल नगर और फूलबाग के अलावा मुरार में भी रामलीला आयोजित की जाएगी। मुरार के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला को भी लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला में अभिनय करने के लिए कलाकारों ने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। मुरार के रामलीला मैदान में 5 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications