Gwalior News: चलती ट्रेन से अचानक गायब हुआ 2 माह का बेटा, 48 घंटे बाद उसी ट्रेन में हुआ ऐसा चमत्कार
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से बच्चा चोरी का हरण कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर से इंदौर की तरफ जा रही मालवा एक्सप्रेस से दो महीने का बच्चा चोरी हो जाता है।
मामला सामने आने के बाद पूरे ट्रेन में हड़कंप मच गया। छतरपुर निवासी दंपति ने ट्रेन से बच्चा चोरी होने के बाद ग्वालियर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के महज 24 घंटे बाद इंदौर में एक दंपति ने गायब हुए बच्चे को GRP को सौंपा दिया। फिलहाल जीआरपी इस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी मुताबिक छतरपुर निवासी उमेश कुमार अहिरवार अपनी पत्नी सुखवती और दो महीने के बेटे नमन के साथ वैष्णोंदेवी के दर्शन करने गया था। 5 अप्रैल को उमेश अपने परिवार के साथ मालवा एक्सप्रेस में जम्मू से झांसी के लिए सवार हुआ था। 6 अप्रैल की रात डबरा के आगे दंपति की नींद खुली तो सीट से बच्चा गायब था।
उमेश ने पूरी ट्रेन में बच्चों को तलाशा लेकिन उसका कोई पता ना चला। आखिर में वह झांसी उतरकर जीआरपी से शिकायत करने पहुंचे। झांसी से मामले की सूचना मिलने के बाद ग्वालियर जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे दिन एक दंपति ने इंदौर स्टेशन पर ये बच्चा GRP को सौंप दिया। दंपति का कहना था कि उनको यह बच्चा मालवा एक्सप्रेस में मिला था। इंदौर में बच्चा मिलने की सूचना पर मां-पिता उसे लेने पहुंच गए हैं।
ग्वालियर जीआरपी अब इस बात की जांच करेगी कि आखिरकार ट्रेन में किसने इस बच्चे को चोरी किया था। इसकी जांच के लिए विभिन्न स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे। साथ ही इंदौर में जीआरपी को बच्चा सौपने वाले दंपति से भी पूछताछ की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications