भारत का पहला डराने वाला केस! लेडी डॉक्टर कोरोना के 'अल्फा' और 'डेल्टा' वैरिएंट से संक्रमित

दिसपुर, 20 जुलाई: कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अपनी अहम भूमिका निभा रहे डॉक्टर भी इससे बड़ी संख्या में संक्रमित हुए हैं। देश ने हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर की भयंकर चुनौती झेली थी। हालांकि अब हालातों में पहले की तुलना में बहुत सुधार हुआ है, लेकिन जिस तरह से कोरोना वायरस रूप बदल रहा है, उससे टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट चिंता बढ़ा रहे हैं। इस बीच असम से एक डराने वाली खबर सामने आई है। यहां के डिब्रूगढ़ जिले में एक महिला डॉक्टर कोरोना के डबल वैरिएंट से संक्रमित मिली हैं। लेडी डॉक्टर कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा दोनों वैरिएंट से संक्रमित हो गई।

coronavirus

एक ही वक्त में दो कोरोना वैरिएंट से संक्रमित होने का यह देश का पहला केस माना जा रहा है। महिला डॉक्टर की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए डिब्रूगढ़ जिले में ICMR-RMRC के नोडर अधिकारी डॉ. विश्वज्योति बोरकाकोटि ने बताया है कि हमने हाल ही में एक ऐसे मामले का पता लगाया है, जिसमें एक महिला डॉक्टर को एक ही समय में दो अलग-अलग प्रकार के कोरोना वायरस से संक्रमित किया गया। महिला डॉक्टर को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

लेडी डॉक्टर की दो बार रिपोर्ट की कंफर्म

डॉ. विश्वज्योति के मुताबिक लेडी डॉक्टर के पति को भी कोरोना हुआ था, जिसके बाद उनकी टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। रिपोर्ट में पाया गया कि वो एक ही समय में कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों रूपों से संक्रमित थी। उनके पति को को अल्फा वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। महिला डॉक्टर की रिपोर्ट कंफर्म करने के लिए दो बार टेस्ट किया गया, जिसमें दोनों बार ही कोरोना के दोनों वैरिएंट मिले।

बेल्जियम में मिला दुनिया का पहला मामला

हालांकि डॉक्टर ने बताया कि उनको कोरोना के मामूली लक्षण है, उनकी स्थिति ठीक है। इसलिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत थी। आपको बता दें कि दुनिया में पहला ऐसा केस बेल्जियम से सामने आया था। जहां 90 साल की बुजुर्ग महिला को एक ही वक्त में कोरोना के अल्फा और बीटा वैरिएंट ने अपनी चपेट में ले लिया था। उनकी स्थिति उस वक्त इतनी बिगड़ गई थी कि उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि उनको कोरोना वैक्सीन नहीं लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+