असम में कांग्रेस के 'महाजोत' में आई दरार, AIUDF से तोड़ा गठबंधन

दीसपुर, 30 अगस्त: असम में विधानसभा चुनाव से पहले बना विपक्षी 'महाजोत' यानी महागठबंधन अब टूटना की कगार पर पहुंच गया है। सोमवार को असम प्रदेस कांग्रेस कमेटी ने घोषणा करते हुए बताया कि उसने बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला कर लिया है, जिसकी सूचना अब एआईसीसी को भेजी जाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने बयान जारी करते हुए कहा कि लंबी चर्चा के बाद असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि एआईयूडीएफ अब महाजोत का गठबंधन सहयोगी नहीं रह सकता है।

Assam Congress

अपने बयान में असम कांग्रेस ने कहा कि समिति ने पाया कि भाजपा के संबंध में एआईयूडीएफ के व्यवहार और रवैये ने कांग्रेस के सदस्यों को चकित कर दिया है। एआईयूडीएफ नेतृत्व और वरिष्ठ सदस्यों की भाजपा और मुख्यमंत्री की निरंतर और रहस्यमय प्रशंसा ने कांग्रेस पार्टी की जनता की धारणा को प्रभावित किया है।

वहीं बीपीएफ (बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट) से गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई। बीपीएफ ने पहले ही महाजोत में रहने की अनिच्छा व्यक्त की थी, इसलिए एपीसीसी के अध्यक्ष को इस मामले पर निर्णय लेने और आलाकमान को सूचित करने का पूरा अधिकार दिया गया है।

आपको बता दें कि असम में इस साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के नेतृत्व में 10 पार्टियों का महागठबंधन यानी 'महाजोत' बनाया गया था, जिसे लेकर पार्टी चुनावी मैदान में थी, लेकिन महाजोत को चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद बनी कमेटी ने इस गठबंधन को ही हार का जिम्मेदार ठहराया था। याद रहे कि गठबंधन चुनाव में 50 सीटें जीतने में कामयाब रहा था, जिसमें कांग्रेस को 29, एआईयूडीएफ ने 16, बीपीएफ ने 4 और माकपा के खाते में एक सीट आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+