13 वर्षीय लड़के की बलि देने पड़ोसी ने 7 फीट गहरे गड्ढे में डाला, तभी वहां आ गई उसकी मां

गुड़गांव. हरियाणा में गुड़गांव के फर्रुखनगर एरिया में एक शख्स ने तांत्रिक के साथ मिलकर 13 साल के किशोर को तंत्र-मंत्र के चक्कर में शिकार बनाना चाहा। उन्होंने 7 फीट गहरा गड्ढा खोदकर किशोर को उसमें धकिया दिया। उसके बाद अपनी तंत्र क्रिया करने लगे। हालांकि, तभी बेटे को खोजते हुए उसकी मां उधर आ पहुंची। बेटे को बचाने के लिए महिला उनसे भिड़ गई। काफी गाली-गलौच भी हुई। आखिर में वह बेटे को उनके चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रही।

Tantrik Took 13-years-boy To Sacrifice, mother saved his life

संवाददाता के अनुसार, महिला ने पड़ोस में रहने वाली एक फैमिली पर बेटे को जान से मार डालने का प्रयास किए जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि प्रमोद नाम का शख्स, जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, वह एक तांत्रिक को अपने घर बुलाकर लाया था। तांत्रिक ने उससे कहा कि किसी बच्चे से ये चेक करके देखते हैं कि कोई उूपरी चक्कर तो वहां नहीं है। ऐसे में पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के को चॉकलेट के बहाने झांसे में ले लिया। वे उसे मकान में ले आए और वहां गड्ढा खोदकर तंत्र-क्रिया करने लगे।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 25 नवंबर को हुई थी, लेकिन लड़के की मां ने शिकायत शुक्रवार को दर्ज कराई। लड़के की मां ने कहा कि घटना वॉर्ड-7 की वत्स कॉलोनी की है, जहां मेरे छठी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को तंत्र-मंत्र में बलि देने का प्रयास किया गया। बेटे को पास के एरिया का प्रमोद सैनी बाइक पर ले गया था। कुछ देर बाद, मैं बेटे ढूंढती हुई प्रमोद के घर पहुंची। वहां मुझे कहा गया कि तुम्हारा बेटा यहां नहीं है। फिर, प्रमोद ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। लेकिन मुझे शक हुआ तो मैं उसके मकान के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुई।

अंदर मैंने देखा कि करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खुदा हुआ था। उसमें मेरे बेटे को पकड़कर खड़ा किया हुआ था। वहां 2 तांत्रिक, प्रमोद व उसके पिता गोविंद और मां भी मौजूद थे। तब लड़-झगड़कर मैं अपने बेटे को किसी तरह वहां से बचाकर निकली। शाम को अपने पति को बताया। परिवार में चर्चा के बाद शिकायत पुलिस से की।
इस मामले में एसएचओ राजेंद्र ने बताया कि आरोपी तांत्रिक और प्रमोद को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों का कहना है कि उनका इरादा बच्चे को मारने का नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+