गुरुग्राम: रेप के बाद आरोपी ने युवती की पिटाई, फिर लगाया HIV इंजेक्शन
गुरुग्राम। शादी का झांसा देकर गुरुग्राम की एक युवती के साथ रेप और एचआईवी पॉजिटिव करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे झांसे में लेकर गुरुग्राम से मथुरा ले गया। जहां उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ जबरन कई बार संबंध बनाए। इतना ही नहीं, युवती के गर्भवती हो जाने पर आरोपी ने उसे धोखे से इंजेक्शन लगाकर एचआईवी पॉजिटिव कर दिया।

शादी का झांसा देकर मथुरा ले गया
अमर उजाला की खबर के मुताबिक, घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव का है। महिला थाना पुलिस (दक्षिण) को दी पीड़िता ने अपने तहरीर में बताया कि वह गुरुग्राम की रहने वाली है। बीते साल मथुरा निवासी आरोपी से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने के बाद आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव देकर इसी वर्ष एक फरवरी को गुरुग्राम से यूपी के मथुरा जिले में स्थित अपने गांव ले गया था। जहां आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो भी बना लिया।

कई बार की मारपीट फिर लगाया एचआईवी पॉजिटिव का इंजेक्शन
खबर के मुताबिक, वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। इस दौरान उसने प्रताड़ित करते हुए उसके साथ कई बार मारपीट भी की। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि गर्भ ठहरने के बाद डॉक्टरी जांच के बाद बहाने उसे एचआईवी का इंजेक्शन लगवा दिया, जिससे वह एचआईवी पॉजिटिव हो गई। 11 नवंबर तक प्रताड़ना सहने के बाद वह किसी तरह वापस गुरुग्राम आ गई और दो दिन पहले युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी।

क्या कहा पुलिस ने
वहीं, इस मामले में एसीपी महिला अपराध सुशीला ने बताया कि मामला काफी संगीन है। मामला यूपी का होने के कारण पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज कर आला अधिकारियों के माध्यम से यूपी पुलिस को भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications