बादशाहपुर सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हार्ट अटैक के बाद इलाज के दौरान गई जान

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आज 8 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में जारी है। गुरुग्राम में भी आज लोकसभा चुनाव के लिए जारी वोटिंग की जा रही है। मतदान के बीच आज बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया।

विधायक राकेश दौलताबाद को अपने घर पर सुबह 10:30 बजे हार्ट अटैक आया। उनके बेटे द्वारा उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Rakesh Daulatabad

दौलताबाद ने 2019 के चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी। जीतने के बाद उन्होंने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि, मृतक विधायक के परिजनों से अबतक संपर्क नहीं हो सका है।

44 वर्षीय विधायक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पहली बार विधायक बने दौलताबाद सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के मनीष यादव को 10,157 वोटों के अंतर से हराया था।

दौलताबाद के निधन के साथ, 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा की प्रभावी ताकत घटकर 87 हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा नायब सिंह सैनी और निर्दलीय विधायक के लिए रास्ता बनाने के लिए करनाल विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद पहले दो सीटें खाली हो गई थीं। रानियां से रणजीत चौटाला ने भाजपा में शामिल होने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सदन की मौजूदा ताकत के मुताबिक बहुमत का आंकड़ा 44 है।

भाजपा के पास 40 विधायक हैं और दो अन्य - पृथला के निर्दलीय विधायक नयन पाल रावत और हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा का समर्थन है, जो जादुई संख्या से दो पीछे है। कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं, जननायक जनता पार्टी के पास 10 और इंडियन नेशनल लोकदल के पास एक विधायक है। इसके अलावा चार अन्य निर्दलीय भी हैं जो भाजपा का समर्थन नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+