दहेज के लिए पत्नी और बच्चों पर घरेलू हिंसा, जागरूक महिला की पहल पर हुआ एक्शन

गुरुग्राम, मई 28। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते घरेलू हिंसा की वारदातें तेजी से बढ़ी हैं, महिलाओं के लिए बनी हेल्पलाइन के पास मदद के लिए पहुंच रहे फोन कॉल्स इसकी तस्दीक करते हैं। बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं जो चुपचाप अपने ऊपर हो रही ज्यादती को सहन करती जाती हैं। कम पढ़ी लिखीं और मजदूर तबके की महिलाएं इसकी लंबे समय तक शिकार होती रहती हैं, क्योंकि उन्हें ना तो मदद मांगने का तरीका पता होता है और ना जुल्म करने वालों की शिकायत कहां की जाए, इसका जानकारी होती है।

Haryana state commission for women took action when woman complained against husband

ऐसा ही मामला दिल्ली से सटी हाईटेक सिटी गुरुग्राम की जल विहार कॉलोनी सेक्टर-46 में सामने आया है। जहां मेड के तौर पर काम करने वाली 25 साल की नेहा ठाकुर के साथ उसका पति बिहार निवासी मोंटू ठाकुर लंबे समय से ज्यादतियां कर रहा था। लगातार घर से और दहेज लाने की मांग करता और शराब पीकर आए दिन शारीरिक हिंसा करता। इतना ही नहीं, नेहा के बच्चों और उसकी बहन को भी मोंटू ने नहीं बख्शा गया। नेहा के पूरे शरीर पर ज्यादतियों के निशान और मानसिक तौर पर परेशान देखकर जब महिला (जिनके यहां वो काम करती है) ने उससे पूछा तो अपने ऊपर हो रहे जुल्म की सारी कहानी नेहा ने बयां की। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत हरियाणा राज्य महिला आयोग तक पहुंचाई और नेहा को न्याय दिलाने की कोशिश शुरू की।

महिला के जरिये भेजी अपनी शिकायत में नेहा ने महिला आयोग को बताया कि उसके पति मोंटू ने दहेज के लिए उसके खिलाफ लगातार शारीरिक हिंसा की और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। उसे एसिड से जलाने तक की धमकी दी गई। नेहा, उसकी बहन और बच्चियों को घर पर दलाल बुलाकर बेचने तक की कोशिश की गई। इतना ही नहीं नेहा की बहन के साथ भी हिंसा की गई। नेहा को उसके पति ने कई बार जान से मारने की भी कोशिश की लेकिन बच्चों और बहन के सतर्क रहने की वजह से वो बच गई।

इस बारे में महिला की पहल के बाद राज्य महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा नेहा और उसकी बच्चों की जान को खतरा देखते हुए समुचित सुरक्षा प्रदान करने को भी कहा है।

वनइंडिया के साथ बातचीत में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रीति भारद्वाज दलाल ने महिला की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ये घरेलू हिंसा का बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण मामला है जहां ना केवल एक महिला बल्कि उसके रिश्तेदारों को भी प्रताड़ित किया गया और एसिड से तक जलाने की धमकी दी गई। आयोग ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों से तुरंत कड़ा एक्शन लेने को कहा है। महिला आयोग पूरी तरह महिला और बच्चों के साथ है और नियम के मुताबिक उन्हें समुचित सहायता दी जाएगी। महिला आयोग के निर्देश पर आरोपी पति मोंटू ठाकुर के खिलाफ सेक्टर- 52 के महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+