Gurugram: महिला ने पति पर लगाया सनसनीखेज आरोप, शादी की रात की ऐसी हरकत..

गुरुग्राम में महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने शादी की रात अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया है। महिला ने परिवार पर पर गंभीर आरोप लगाया है।

marriage

Gurugram: दहेज के नाम पर यौन शोषण का शर्मनाक मामला सामने आया है। गुरुग्राम पुलिस ने आदमी और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह केस सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया है। पुलिस ने जो शिकायत दर्ज की है वह आरोपी पति के अलावा परिवार के सदस्यों के खिलाफ दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे पति ने मेरे साथ शादी के दिन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया और ऐसा ही हनीमून के समय भी किया।

महिला ने अपने पति के खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई उसमे आरोप लगाया है कि उसके साथ सास-ससुर, देवर और परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने मानसिक और शारीरिक शोषण किया। यही नहीं पति की बहन के परिवार ने भी मेरे साथ मारपीट की और मुझे प्रताड़ित किया। महिला ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मुझसे 44 लाख रुपए कैश और ज्वेलरी की मांग की। महिला ने कहा कि हमारी शादी कुछ महीने पहले ही हुई है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर गुरुग्राम के पूर्व पार्षद हैं, उन्होंने इस गलत काम में परिवार का साथ दिया। सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने कहा कि गुरुग्राम परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक यौन संबंध का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत केस दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर पूनम कुमारी ने कहा कि हमने दोनों ही पक्षों को कहा कि वह पुलिस के सामने पेश हों। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। शिकायतकर्ता कहा कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उत्पीड़न किया। महिला ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मेरे साथ कई ऐसे गलत काम किए हैं जिसे मैं कह तक नहीं सकती हूं। महिला ने कहा कि समाज के लिहाज की वजह से मैं उन चीजों को कह तक नहीं सकती हूं।

वहीं पीड़िता के पूर्व पार्षद ने कहा कि मेरे और मेरे परिवार पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। पूर्व पार्षद ने कहा कि महिला के पिता फरीदाबाद से मौजूदा विधायक हैं और वह हमपर दबाव बना रहे हैं। हमने उनके साथ कुछ भी गलत नहीं किया है, ना ही किसी से दहेज की मांग की। हम पुलिस की जांच में पूरी मदद करेंगे, जहां भी जरूरत होगी, हम पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+