गुरुग्रामः नए साल पर दोस्त के साथ पिकनिक मनाने गई लड़की से गैंगरेप

गुरुग्राम। बीते 31 दिसंबर की शाम को अरावली पहाड़ी पर दोस्त के साथ घूमने गई नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की को मानेसर में कासन गांव के पास दो व्यक्तियों ने उसरा अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ पहाड़ पर पिकनिक मनाने गई थी।

लड़की के साथ गैंगरेप किया

लड़की के साथ गैंगरेप किया

जब लड़की अपने दोस्त के साथ सेल्फी ले रही थी। उसी वक्त आरोपी श्रवण कुमार और नितेश मिश्रा की नजर उन पर पड़ी और पास आकर बदतमीजी करने लगे। पुलिस के मुताबिक जब लड़के ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और लड़की के साथ गैंगरेप किया। पीड़ितों ने जब वहां कुछ दूसरे लोगों को देखा तो मदद की गुहार लगाई।

लोगों ने आरोपियों को पकड़ा

लोगों ने आरोपियों को पकड़ा

इसके बाद लोगों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी।

आरोपियों के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

आरोपियों के फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

हालांकि पुलिस को ऐसा कोई वीडियो आरोपियों के पास से मिला नहीं है। पुलिस ने आरोपियों के फोन को फॉरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+