Mulayam Singh Yadav की तबीयत अभी भी है क्रिटिकल, मेदांता हॉस्पिटल ने दी यह जानकारी
Mulayam Singh Yadav की तबीयत अभी भी है क्रिटिकल, हॉस्पिटल ने दी यह जानकारी
लखनऊ, 04 अक्टूबर: Mulayam Singh Yadav Health Update: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षण मुलायम सिंह यादव की तबीयत में कोई सुधार नहीं है। मेदांता अस्पताल ने लेटेस्ट हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया कि मुलायम सिंह यादल की हालत अभी क्रिटिकल बनी हुई है उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनके ऑक्सीजन लेवल में गिरावट दर्ज की गई है। वह मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं और उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं।
Recommended Video

बता दें, पिछले काफी लंबे वक्त से मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब चल रही है। इस वजह से वह महीने में एक या दो बार अपनी जांच के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन, अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है। लेकिन दो दिन पहले ज्यादा तबियत खराब होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मुलायम का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज चल रहा है और उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मेदांता अस्पताल के डॉक्टर यतिन मेहता की टीम लगातार इलाज कर रही है। वहीं, मेदांता अस्पताल में प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, मेदांता अस्पताल पर नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।












Click it and Unblock the Notifications