14 साल की लड़की को चिमटे से जलाया, पीटा, भूख रखा तो कूड़ेदान से खाती थी खाना, पुलिस ने कपल को किया अरेस्ट
14 साल की लड़की को चिमटे से जलाया, बेरहमी से पीटा, कूड़ेदान से खाती थी खाना, गुरुग्राम कपल को पुलिस ने किया अरेस्ट

Minor girl tortured by Gurugram couple : समाज में इंसान के रूप में कई दंरिदे मौजूद हैं। गुरुग्राम से एक ऐसे ही एक कपल का खुलासा हुआ है जिसने अपने घर में काम करने वाली 14 साल की नाबालिग लड़की को ऐसी बुरी तरह से टार्चर किया, जिसे सुनकर रुंह कांप जाएगी। 14 साल की लड़की को पढ़े-लिखे जोड़े ने बेरहमी से बुरी तरह से पीटा । आलम ये है कि उसके शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं जिसे प्रताड़ित न किया गया हो। आलम ये है बुरी तरह से जख्मी हालत में नाबालिग को एक एनओजी ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने इंसानियत को तार-तार करने वाले पति- पत्नी को अरेस्ट किया है।

नाबालिग लड़की को कई महीनों से कर रहे थे टार्चर
गुरग्राम के अस्पताल में जख्मी हालत में पहुंचाई गई इस नाबालिग लड़की के शरीर पर लगी चोटे बयां कर रही है कि उसे किसी कदर टार्चर किया गया। पुलिस ने कहा कि एक 14 वर्षीय घर में काम करने वाली नौकरानी को कल देर शाम गुरुग्राम में उसके मालिक के घर से बचाया गया जहां पिछले कुछ महीनों में उसके साथ भयानक दुर्व्यवहार हुआ।

बलात्कार तो नहीं हुआ ये जानने के लिए हो रही मेडिकल जांच
अधिकारियों ने कहा कि लड़की के पूरे शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस उसकी मेडिकल जांच भी करा रही है ताकि यह पता चल सके कि कहीं उसके साथ यौन उत्पीड़न या बलात्कार तो नहीं हुआ। लड़की को रेसक्यू किए जाने के बाद पता चला कि कपल ने नाबालिग लड़की को डंडो से पीटा, काटा और शरीर में जगह- जगह चिमटे से जलाया।

नहीं देते थे खाना, कूड़ेदान से बचा हुआ खाना खाती थी
सूत्रों ने कहा कि लड़की को कथित तौर पर गर्म चिमटे और डंडों से पीटा गया था। शुरूआती जांच में पता चला कि दंपति उसे खाना नहीं देते थे भूख से तड़पाते थे और लड़की पर ठीक से काम नहीं करने और भोजन चुराने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की थी। एक अधिकारी ने कहा, "उसे कई दिनों तक खाना नहीं दिया गया। भूख से तड़पती हुई पेट भरने के लिए कूड़ेदान से बचा हुआ खाना खाती थी।"

एनजीओ की पहल पर पुलिस ने घायल अवस्था में बच्ची को बचाया
इस बच्ची की हालत की जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम स्थित एक एनजीओ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की को छुड़ाया था। अधिकारियों ने बताया जब झारखंड की रहने वाली लड़की के पूरे शरीर पर घाव पाए गए, दर्द के कारण वो कराह रही थी। वहीं मंगलवार को एक कार्यकर्ता द्वारा लड़की की स्थिति पर एक ट्विटर थ्रेड के वायरल होने के बाद एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया।

झारखंड की लड़की को तीन साल की बेटी के देखभाल के लिए रखा था
बताया जा रहा है कि गुरुग्राम दंपति ने कुछ महीने पहले एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए अपनी तीन महीने की बेटी की देखभाल के लिए उसे काम पर रखा था। दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपों के साथ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण या POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखकर लोग कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
Just got to know that Kamaljeet Kaur has been booked but not formally arrested by @gurgaonpolice Since she is a woman she couldn't be kept in lockup at night. Her husband Manish Khattar has been arrested.
In Indian Law, women enjoy special privileges no matter the brutality pic.twitter.com/o3gWUgTlto
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) February 8, 2023
लड़की के माथे, होठों, गालों और बांहों पर चोट के निशान
एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में लड़की के माथे, होठों, गालों और बांहों पर चोट के निशान और जलने के निशान नजर आ रहे हैं। एक्टिविस्ट ने नाबालिग लड़की की फोटो को 7 फरवरी को शेयर कर लिखा
गुड़गांव में 14 साल की इस लड़की को एक पढ़े-लिखे जोड़े ने बेरहमी से पीटा। शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं जिसे प्रताड़ित न किया गया हो। उन्होंने उसे काटा, पीटा, चिमटे से जलाया। उसे कूड़ेदान से खाना खाना पड़ता था। जब मैंने एसओएस उठाया और संपर्क किया तो उसे बचाया गया ।
Recommended Video


पुलिस ने किया अरेस्ट, कंपनी ने नौकरी से निकाल किया बाहर
आरोपी मनीष MaxLifeIns में काम करता था और उसकी पत्नी कमलजीत @mediamantrapr में जॉब करती है..दोनों पुलिस हिरासत में ले लिया है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार महिला को उसकी ऑरगनाइजेशन ने बर्खास्त कर दिया है जहां वह काम करती थी।












Click it and Unblock the Notifications